IRCTC लाया खास पैकेज! 9 दिन में घूमें वियतनाम और कंबोडिया, जानें किराये समेत जरूरी डिटेल्स

IRCTC ने कोलकाता से वियतनाम और कंबोडिया के लिए 9 दिन का खास टूर पैकेज शुरू किया है. इस टूर की शुरुआती कीमत 1.64 लाख रुपये है. इसमें यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IRCTC का वियतनाम और कंबोडिया का टूर पैकेज
Photo Credit: NDTV

अगर आप आने वाले महीनों में वियतनाम घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, IRCTC ने कोलकाता से वियतनाम और कंबोडिया के लिए 9 दिन का खास टूर पैकेज शुरू किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु और चेन्नई के बाद अब कोलकाता तीसरा शहर बन गया है, जहां से यह टूर संचालित किया जा रहा है. इस पैकेज में फ्लाइट टिकट, रोड ट्रांसपोर्ट, बस सेवा, होटल में ठहरने की व्यवस्था और खाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा वीजा फीस, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर गाइड की फैसिलिटी भी पैकेज में शामिल है. इस टूर की शुरुआती कीमत 1.64 लाख रुपये है. आइए विस्तार से जानते हैं इस टूर पैकेज की और डिटेल्स...

पैकेज में क्या-क्या है शामिल?

IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम CAMBODIA & VIETNAM-TWIN TALES EX-KOLKATA (EHO054) है. इस टूर की शुरुआत 11 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 50 मिनट की फ्लाइट से होगी. इस टूर पैकेज में कोलकाता से सिएम रीप, हनोई और दा नांग तक की फ्लाइट्स के साथ-साथ कोलकाता वापसी का ट्रैवल शामिल है. इस पैकेज में यात्रियों को घूमने के लिए एयर-कंडीशंड कोच, होटल में ठहरने की सुविधा, रोजाना ब्रेकफास्ट, खाना, अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड, वीजा और ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की ये 4 जगहे रहेंगी बेस्ट, मिलेगा त्योहार का खास अनुभव

कहां घूमेंगे यात्री?

पैकेज में कई फेमस पर्यटन स्थलों की एंट्री फीस भी शामिल है. यात्री कंबोडिया के प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर और फ्लोटिंग विलेज के अलावा वियतनाम के हा लॉन्ग बे में ओवरनाइट क्रूज, मार्बल माउंटेन्स, होई एन, बा ना हिल्स और मशहूर गोल्डन ब्रिज जैसी जगहों की सैर कर सकेंगे.

Advertisement

क्या है पैकेज की कीमत?

IRCTC के वियतनाम-कंबोडिया टूर पैकेज की कीमत यात्रियों की कैटेगरी और कमरे में ठहरने वाले लोगों की संख्या के अनुसार अलग-अलग रखी गई है.

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹1,87,650
  • डबल शेयरिंग: ₹1,67,250 प्रति व्यक्ति
  • ट्रिपल शेयरिंग: ₹1,64,000 प्रति व्यक्ति
  • अलग बिस्तर के साथ बच्चे: ₹1,39,050
  • बिना अलग बिस्तर के बच्चे: ₹1,23,950

ये पैकेज उन यात्रियों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो वियतनाम और कंबोडिया की फेमस जगहों पर घूमना चाहते हैं. 

Advertisement

पैकेज में क्या नहीं है शामिल?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ खर्च इस पैकेज में शामिल नहीं हैं. यात्रियों को 2% टीसीएस, डिपार्चर टैक्स और पीक सीजन दौरान लगने वाले अतिरिक्त शुल्क अलग से देने होंगे. इसके अलावा ड्रिंक्स, टिप्स, लॉन्ड्री जैसे पर्सनल खर्च पैकेज में शामिल नहीं है. साथ ही अगर भविष्य में एयरपोर्ट टैक्स या ईंधन शुल्क बढ़ता है, तो उसका अतिरिक्त खर्च भी यात्रियों को खुद देना होगा.

इस टूर पैकेज की पूरी जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: स्पीति वैली जाने से पहले जान लें ये 7 बातें, परिवार के साथ ट्रिप प्लान करने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी टिप्स

Featured Video Of The Day
Teen Ka Tarkash: कांग्रेस को कितनी सीटें देगी सपा? Anurag Bhadouria का बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
IRCTC Tour Package
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं