Old Diyas DIY Hacks: फेंकिए मत पुराने दिये, घर के लिए बना लें खूबसूरत सी वॉल हैंगिंग, जान लें कमाल का DIY हैक

आप पुराने दियों को फेंकने की बजाय उनसे घर के लिए खूबसूरत सी वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. इसके लिए आप बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत की जरूरत होगी. इससे आप घर को आसानी से सजा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुराने दियों से वॉल हैंगिंग कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

How to use Old Diyas: दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में लोगों ने घर में साफ-सफाई शुरू कर दी है. अगर आपको भी साफ-सफाई के दौरान पुराने दीये घर में मिले हैं तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. आप पुराने दियों की मदद से घर के लिए एक शानदार और खूबसूरत सी वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. इसके लिए आप बस थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी की जरूरत होगी. साथ ही इसमें खर्चा भी कम होगा और घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी. इसकी जानकारी @ArtisticSoulCrafts नाम के यूट्यूब चैनल से दी है. आइए जानते हैं दियों से वॉल हैंगिंग बनाने का तरीका...

सबसे पहले दियों में करें छेद

वॉल हैंगिंग को बनाने के लिए छोटे और बड़े मिट्टी के दिए लें. सबसे पहले सभी दियों के बीच का सेंटर पॉइंट मार्क करें. इसके लिए दिए के अंदर पेंसिल से दो क्रॉस लाइन खींचें. जहां दोनों लाइनें मिलेंगी, वहीं सेंटर पॉइंट होगा.  अब आपको दियों में छेद करना होगा. अगर आपके पास ड्रिल मशीन नहीं है तो एक आसान तरीका अपनाया जा सकता है. इसके लिए आप दिए के बीच वाले हिस्से में थोड़ा पानी डालकर 1 से 2 घंटे तक छोड़ दें. इससे मिट्टी थोड़ी मुलायम हो जाएगी. इसके बाद कैंची या कील की मदद से धीरे-धीरे छेद बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: भगवान की पीतल की मूर्तियां कैसे साफ करें? मूर्ति में चमक कैसे लाएं, जान‍िए यहां

दियों को रंगों से दें नया लुक

दियों में छेद तैयार होने के बाद दियों पर पेंटिंग का काम शुरू करें. इसके लिए एक्रेलिक या ऑयल पेंट दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अब सबसे पहले दियों पर सफेद रंग की बेस कोटिंग करें. इसके सूखने के बाद लाल, नीला, हरा, पीला या अपनी पसंद के किसी भी रंग से डिजाइन बनाएं. अगर हाथ से पेंटिंग करने में मुश्किल होती है तो 3D आउटलाइनर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इससे डिजाइन और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा. साथ ही डेकोरेशन के लिए आप मिरर, स्टोन, लेस, मोती या पुराने आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

वॉल हैंगिंग को ऐसे करें तैयार

जब सभी दिए पूरी तरह सूख जाएं तो एक मजबूत धागा लें. हर दिए को अलग-अलग लंबाई वाले धागों में पिरोएं. धागे में बेल या मोती लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है. इसके बाद एक बड़े दिए को बेस के रूप में यूज करें. अगर उसमें साइड से छेद करना पॉसिबल न हो तो उसकी शेप का एक मजबूत कार्डबोर्ड काट लें. कार्डबोर्ड पर आठ बराबर दूरी वाले पॉइंट बनाकर उनमें छेद करें और सभी धागों को वहां फिक्स कर दें. फिर कार्डबोर्ड को बड़े दिए के अंदर ग्लू की मदद से चिपका दें. अब ऊपर के हिस्से में एक मजबूत गांठ या रिंग लगाएं ताकि वॉल हैंगिंग को आसानी से टांगा जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर पर सरसों की खली की खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधों में सरसों की खली कैसे डालें

Featured Video Of The Day
धरना VS पदयात्रा, डिबेट में महासंग्राम!
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Diy Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं