Safed baal kaise kale kare mehndi ke bina : उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है. लेकिन आजकल कम उम्र में भी कई लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं. ऐसे में बालों को काला करने के लिए लोग हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं. अब, डाई से बाल काले तो हो जाते हैं लेकिन समय के साथ ये बालों को ड्राई बनाने लगती है. हेयर कलर से बाल खुरदरे, बेजान और उलझे-उलझे नजर आने लगते हैं. ऐसे में आप चाहें, तो कुछ नेचुरल चीजों की मदद से भी अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं. मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर सफेद बालों को काला करने का ऐसा ही तरीका बताया है. डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं, ये तरीका पूरी तरह से नेचुरल है, इससे आपके बाल ड्राई नहीं होंगे, उल्टा इस तरीके से बालों को अंदर तक नरिशमेंट मिल सकता है.
चाहिए होंगी ये चीजें
आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं, नेचुरल तरीके से बालों को काला करने के लिए आपको 2 स्टेप्स फॉलो करने होंगे. पहले स्टेप के लिए आपको हिना पाउडर और भृंगराज पाउडर की जरूरत होगी. वहीं, दूसके स्टेप के लिए आपको इंडिगो यानी नील का पाउडर चाहिए होगा.
पहले स्टेप में लगाएं मेहंदी और भृंगराज
- डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, पहले स्टेप के लिए तीन हिस्से मेहंदी पाउडर में एक हिस्सा भृंगराज पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चिकना पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि पेस्ट में कोई गांठें न रहें.
- इस पेस्ट को किसी लोहे की कढ़ाई में डालकर ढककर दो से तीन घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें.
- अगले दिन पहले शैंपू से बालों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें.
- फिर तैयार पेस्ट को बालों में अच्छी तरह लगाएं और दो से तीन घंटे बाद सादे पानी से धो लें.
- ऐसा करने से आपके बालों का रंग हल्का लाल या भूरा हो जाएगा.
Add image caption here
दूसरे स्टेप में लगाएं इंडिगो पाउडर
बालों को काला रंग देने के लिए दूसरे स्टेप में इंडिगो पाउडर इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए इंडिगो पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे करीब पांच मिनट ढककर रखें और फिर बालों में लगा लें. गहरा भूरा रंग पाने के लिए आप करीब 45 मिनट और काला रंग पाने के लिए लगभग 90 मिनट तक इंडिगो पाउडर को बालों में रख सकते हैं. इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें. इंडिगो लगाने के बाद कम से कम 24 से 36 घंटे तक बालों में शैंपू या कोई और दूसरी चीज न लगाएं.
इस तरह आप बिना केमिकल वाली डाई के नेचुरल तरीके से अपने बालों को गहरा काला कलर दे सकते हैं और सफेद बालों को छिपा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Karva Chauth Mehndi Design: करवा चौथ कल, यहां देखें मेहंदी के लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन की Photos
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं