घी से मॉइश्चराइजर कैसे बनाएं? घर पर मॉइस्चराइजर क्रीम कैसे बनाएं, जान‍िए यहां

चेहरे पर कौन सा घी लगाना चाहिए? सर्दी में घी से बना लें मॉइश्‍चराइजर और रोज लगाएं. फ‍िर स्‍क‍िन रहेगी एकदम कोमल और कभी नहीं फटेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घी से मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका

सर्दी शुरू हो चुकी है और इसी के साथ स्‍क‍िन भी ड्राई होने लगी है. दरअसल, सर्दी आते ही हमारी लाइफस्‍टाइल पूरी तरह बदल जाती है. गर्म पानी में नहाने से और कम पानी पीने से त्‍वचा ड्राई होने लगती है और फ‍िर स्‍क‍िन फटने लगती है. इस मौसम में लोगों को अकसर मॉइश्‍चराइजर चाह‍िए होता है. वैसे तो बाजार में बहुत सारे मॉइश्‍चराइजर बाजार में म‍िल रहे हैं, लेक‍िन इनसे स्‍क‍िन लंबे समय तक नमी नहीं ले पाती है, जैसे ही मॉइश्‍चराइजर का असर खत्‍म होता है. स्‍क‍िन फ्री से ड्राई होने लगती है. अगर आप चाहते हैं क‍ि देसी मॉइश्‍राइजर न केवल त्‍वचा को नमी दे, बल्‍क‍ि त्‍वचा को कोमल भी बनाए रखे तो आप परदादी का यह देसी नुस्‍खे वाला मॉइश्‍चराइजर घर पर बना सकते हैं. यह है घी से बनने वाला मॉइश्‍चराइजर, ताक‍ि सर्दी में भी आपकी खूबसूरती बनी रहे. 
 

परदादी ने बताया घर पर इन चीजों से तैयार होगा देसी घी वाला मॉइश्‍चराइजर 

दो चम्‍मच देसी घी, एक चम्‍मच ठंडा पानी और एक प्‍लेट और कटोरी ले लें.

मॉइश्‍चराइज बनाने का तरीका 


घर का बना यह मॉइश्‍चराइजर बनाना बहुत ही आसान है. आप एक कटोरी में दो चम्‍मच घी डाल लें और उसमें दो बूंद ठंडा पानी डालें. अब चम्‍मच की मदद से इसे फेंटे. जब आप इसे लगातार फेंटेंगे तो क्रीमी पेस्‍ट बनने लगेगा और पानी अलग होने लग जाएगा. फ‍िर कटोरी को उल्‍टा करके देखें अगर वह ग‍िर रहा है तो उसको कुछ देर और फेंटे. इस तरह एक क्रीम तैयार हो जाएगी और यह आपका घर का बना देसी मॉइश्‍चराइजर. इसे आप एक कांच की बोतल में भरकर स्‍टोर कर लें और रोज रात में सोते समय लगाएं. आप देखेंगे क‍ि जब आप सुबह उठेंगे तो आपके हाथ पैर एकदम कोमल और नमीयुक्‍त होंगे. 


एलोवेरा वाला मॉइश्‍चराइजर यूं बनाएं 

दो चम्‍मच देसी घी, एक चम्‍मच एलोवेरा जेल, कुछ बूंदें बादाम का तेल, एक व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल ले लें. 

बनाने का तरीका 


एक बाउल में देसी घी, एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और विटाम‍िन ई का कैप्‍सूल डालकर अच्‍छी तरह से फेंट लें. जब यह एक क्रीम की तरह बन जाए तो इसे एक बोतल में स्‍टोर कर लें. आप रोजाना सोते समय इसे लगाएं. आप देखेंगे क‍ि कैसे कुछ ही द‍िनों में फटी हुई त्‍वचा ठीक हो गई है और स्‍क‍िन मुलायम हो गई है. 

यह भी पढ़ें- सिरके वाली प्याज कैसे बनाएं? जानें रेस्टोरेंट जैसी सिरका प्याज बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी से पाकिस्तानी स्टूडेंट ने US में पूछा- "क्या कभी भारत-पाक करेंगे बात?"
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं