माथे के कालेपन को दूर करने के लिए कौन सी क्रीम अच्छी है? घर पर 5 म‍िनट में तैयार करें यह लोशन

माथे पर कालापन क्यों आता है? गर्मियों में माथे और चेहरे पर टैनिंग आम समस्या है. वायरल वीडियो में बेसन, दही, कॉफी और शहद का पैक लगाने की सलाह दी गई है. हालांकि, नींबू सीधे त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है. इसलिए सावधानी जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेहरे के कालेपन को घर पर कैसे हटाएं.
ndtv

गर्मियों में तेज धूप और ज्यादा समय तक बाहर रहने की वजह से चेहरे, माथे, गर्दन और हाथों पर टैनिंग नजर आने लगती है. टैनिंग से त्वचा का रंग असमान दिखाई दे सकता है, जिससे लोग इसे कम करने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बेसन, कॉफी, हल्दी, शहद और दही से पैक बनाने की सलाह दी गई है. इसके बाद ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू के रस का मिश्रण लगाने की बात कही गई है. हालांकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे घरेलू पैक टैनिंग का पक्का इलाज नहीं हैं. हर त्वचा पर इनका असर अलग हो सकता है और संवेदनशील त्वचा पर जलन भी हो सकती है.

बेसन और दही से बनाया जा रहा है फेस पैक

जानकारी के अनुसार, वीडियो में तीन चम्मच बेसन में थोड़ी हल्दी, एक चम्मच कॉफी और एक चम्मच शहद मिलाने की सलाह दी गई है. इसमें जरूरत के हिसाब से दही डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है. इसे चेहरे, माथे, गर्दन और हाथों पर लगाने की बात कही गई है. बेसन और दही त्वचा को साफ और मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकते हैं. कॉफी के कणों से स्क्रब करने पर त्वचाा की ऊपरी परत की मृत कोशिकाएं हट सकती हैं, लेकिन ज्यादा रगड़ने से जलन भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- घर से मक्खियों और कीड़ों को कैसे भगाएं? कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने के 3 आसान उपाय

नींबू वाला मिश्रण लगाने से बचें

वीडियो में दूसरे चरण में ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगाने की सलाह दी गई है. यहां सावधानी जरूरी है. नींबू का रस सीधे त्वचा पर लगााने से कुछ लोगों में जलन और संवेदनशीलता बढ़ सकती है. इसलिए इसे चेहरे या माथे पर लगाना हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं मााना जा सकता है.

टैनिंग से बचाव के लिए सनस्क्रीन जरूरी

अगर माथे या चेहरे पर टैनिंग बार-बार हो रही है तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय धूप से बचाव जरूरी है. बाहर निकलते समय ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगााना और जरूरत के मुताबिक दोबारा लगाना मददगार हो सकता है. त्वचा संवेदनशील है तो कोई भी नया पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. टैनिंग लंबे समय तक बनी रहे या त्वचा पर असामान्य दाग दिखाई दें तो त्वचा विशेषज्ञ से सलााह लेना बेहतर है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन अंदर से हो गई है गंदी? ऐसे करें फुली ऑटोमेटिक मशीन की डीप क्लीनिंग, बदबू और गंदगी होगी दूर

Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026: गांवों में कितना बदला UP? OP Rajbhar ने गिनाए काम, Akhilesh के आरोपों पर दिया जवाब
Topics mentioned in this article
Forehead Tanning
Forehead Tanning Home Remedies
Forehead Tanning Removal