गर्दन की झुर्रियों से कैसे छुटकारा पाएं? घर में अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे, लटकी स्किन भी हो जाएगी टाइट

आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप गर्दन की झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं. साथ ही लटकी हुई त्वचा भी टाइट हो जाएगी. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गर्दन की झुर्रियां कैसे हटाएं?
Photo Credit: NDTV

Gardan Ki Jhuriyan Kaise Hataye: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं. गर्दन पर पड़ने वाली झुर्रियां भी इन्हीं बदलावों में से एक माना जाता है. ये अक्सर गर्दन की त्वचा पर बारीक लाइन्स जैसी दिखाई देती हैं. साथ ही धीरे-धीरे स्किन लटक भी जाती है. इसके पीछे शरीर में कोलेजन की कमी, धूप में ज्यादा रहना, गलत बैठने की आदत और अन्य कई कारण भी हो सकते हैं. हालांकि बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से गर्दन की झुर्रियों को कम किया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप गर्दन की झुर्रियों से छुटकाारा पा सकते हैं. साथ ही लटकी हुई त्वचा भी टाइट हो जाएगी. आइए जानते हैं...

1. एलोवेरा का करें इस्तेमाल

गर्दन की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, एलोवेरा ठंडक पहुंचाने, त्वचा को नमी देने और एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है. साथ ही इसके जेल में विटामिन, एंजाइम और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा को रिपेयर करने और नई सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं. गर्दन की झुर्रियों के लिए इसे गर्दन पर लगाकर लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा सोफ्ट, टाइट और हेल्दी हो जाएगी.

2. नारियल का तेल करें यूज

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये स्किन की इलास्टिकसिटी को बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके लिए आप सोने से पहले गर्दन पर थोड़ी सा नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इससेे स्किन मॉइस्चराइज होती है, पतली लाइनें और झुर्रियां कम दिखाई देने लगती हैं. साथ ही कोलेजन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है. इसके नियमित इस्तेमाल से गर्दन की स्किन मुलायम, हाइड्रेटेड और जवां नजर आती है.

3. शहद और नींबू का मास्क

शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता हैै. वहीं, नींबू का रस विटामिन C से भरपूर होता है और त्वचा को टाइट बनाने में मददगार माना जाता है. गर्दन की झुर्रियों को कम करने के लिए आप 1 चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर पेेस्ट तैयार करें और इसे गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं. इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे स्किन फ्रेश होगी और निखार बढ़ेगा.

Advertisement

4. ऑलिव ऑयल से करें मसाज

ऑलिव ऑयल विटामिन A और विटामिन E का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो स्किन को पोषण देने और उसे मुलायम बनाए रखनेे में मदद करते हैं. ये स्किन को रिपेयर करने के साथ-साथ उसकी प्राकृतिक चमक को भी बनाए रखने में फायदेमंद साबित होता है. गर्दन की झुर्रियों को कम करने के लिए रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना ऑलिव ऑयल लेकर गर्दन पर धीरे-धीरे मसाज करें. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और स्किन को गहराई से नमी.

5. विटामिन E

विटामिन E स्किन को रिपेयर करने में काफी मददगार माना जाता है. साथ ही ये स्किन की इलास्टिकसिटी बनाए रखने, उसे पोषण देने और नई सेल्स के निर्माण में मदद करता है. गर्दन की झुर्रियों को कम करने के लिए विटामिन E ऑयल को सीधे गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. आप चाहें तो विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका तेल भी सीधे त्वचा पर लगा सकते हैं. नियमित रूप से रात में इसका इस्तेमाल करने से त्वचा को नमी मिलती है, झुर्रियां कम दिखाई देने लगती हैं और गर्दन की त्वचा अधिक मुलायम-स्वस्थ नजर आती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिना केमिकल के घर पर साबुन कैसे बनाएं? जानें हर्बल साबुन बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: घर में खटमल हो जाए तो क्या करें? जानिए खटमल सबसे ज्यादा किस चीज से नफरत करते हैं

Featured Video Of The Day
INDIA Alliance Protest: CEC के खिलाफ विपक्ष के मार्च पर BJP प्रवक्ता ने बीच डिबेट बोला हमला!
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Neck Wrinkles
Neck Wrinkles Home Remedies