घूस को कैसे भगाएं? घूस को भगाने के क्या उपाय हैं, जान‍िए यहां

घूस को भगाने के क्या उपाय हैं? क्या आप भी घर में घूस की समस्या से परेशान हैं? आज हम आपको ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घूस को बिना मारे घर से भगा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घूस को भगाने के क्या उपाय हैं?
Photo Credit: NDTV

घर में लोग चूहों से ज्‍यादा ज‍िससे परेशान होते हैं वह घूस है. दरअसल, यह एक ऐसा बड़ा चूहा होता है, जो जमीन खोदता है. यही वजह है क‍ि अगर घर घूस आने लग जाती है, तो उसे भगाना बहुत ही मुश्‍क‍िल है. वह घर की पूरी नींव तक खोद डालती है. और पूरा घर तक ग‍िरा सकती है. वहीं, घूस खेतों में पूरी फसल तक को बर्बाद कर देती है. इससे क‍िसानों को फसल का पूरा नुकसान होता है. अगर आपके भी घर या खेत में घूस ने डेरा डाल ल‍िया है, तो परेशान मत होइए. यहां आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं, ज‍िससे आप घूस को म‍िनटों में भगा सकते हैं. फ‍िर वह आपके घर या खेत की तरफ नहीं आएगी. इसके अलावा घूस ज्‍यादा हैं आपके घर या खेत में और वह बार बार आ जाती है, तो आपको घूस मारने की दवा का सुझाव यहां मौजूद है. 

घूस को भगाने की दवा ऐसे बनाएं 

  • 2 चम्मच गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • थोड़ा सी चीनी
  • पानी
  • डिटर्जेंट पाउडर
  • फिनाइल की गोली

क्या है घरेलू नुस्खा ?

सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, घी और चीनी को अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इसके बाद फिनाइल की गोली को पीस लें और उसमें थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर मिला दें. अब आटे की लोई को हथेली पर फैलाकर उसके बीच में यह मिश्रण भरें और फिर उसे बंद करके छोटे छोटी बॉल्स बना लें. अब इन बॉल्स को रसोई के कोनों में, अलमारी या स्टोर रूम के पास, फ्रिज और गैस चूल्हे के पीछे या घूस के आने-जाने वाली जगहों पर रख दें.

कैसे काम करता है ये घरेलू नुस्खा?

आपको बता दें कि आटा, घी और चीनी की खुशबू घूस को आकर्षित करती है. फिर जैसे ही घूस इन आटे की गोलियों को खाने के लिए आते हैं, अंदर मौजूद फिनाइल और डिटर्जेंट की तेज गंध और स्वाद उन्हें घूस को असहज कर देती है. माना जाता है कि इसके बाद चूहे उस जगह से दूर रहने लगते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो इस उपाय का इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतें. साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि गंदगी और खुली खाने की चीजें घूस को आकर्षित करती हैं. आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर घूस को घर से दूर रख सकते हैं.

Advertisement

घूस मारने की कौन सी दवा है

जिंक फास्फाइड (Zinc Phosphide) सबसे असरदार और प्रचलित रासायनिक दवाओं (Rodenticide) में से एक है. बाजार में यह मुख्य रूप से Zinc Phosphide 80% या Zinc Phosphide 2% के तौर पर म‍िलती है. क‍िसान इसे खेतों में रख देते हैं, ताक‍ि घूस मर जाए. दरअसल, घूस पूरे खेत को खोद देती है. इससे क‍िसान को फसल का बहुत ज्‍यादा नुकसान होता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्ते कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं

यह भी पढ़ें: DIY Rug Ideas: पुरानी टी-शर्ट, साड़ी और जींस से तैयार करें DIY डिजाइनर कारपेट, कम खर्च में बदल जाएगा घर का लुक

Featured Video Of The Day
Blue Drum Murder Case: Meerut मर्डर केस में Muskan और Sahil को फांसी की सजा | Breaking News
Topics mentioned in this article
Lifestyle News