Darvaje Ki Jali Kaise Saaf Karen: दीवाली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और लोगों ने घरों की साफ-सफाई भी शुरू कर दी है. दीवारों को पेंट कराने से लेकर किचन की सफाई तक, लोग घर के हर कोने को चमकाने में जुटे हैं. इस दौरान एक ऐसी जगह अक्सर नजरअंदाज होो जाती है, जहां सबसे ज्यादा धूल, मिट्टी और जाले जमा होते हैं, वो है दरवाजों और खिड़कियों की लोहे की जाली. समय के साथ-साथ इन जालियों पर गंदगी की मोटी लेयर जम जाती है, जिससे घर की खूबसूरती भी फीकी पड़ने लगती है. वहींं, अगर ये जाली किचन के दरवाजे-खिड़की पर लगी हो तो इस पर चिकनाई की लेयर भी जम जाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको दरवाजों-खिड़कियों की लोहे की जाली साफ करने काा आसान तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
सफाई के लिए जरूरी चीजें
- गर्म पानी
- कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर
- बर्तन धोने का लिक्विड
- स्पंज या पुराना स्क्रबर
- एक बाल्टी या टब
ऐसे करें जाली की सफाई
जाली को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी या बड़े बर्तन में इतना गर्म पानी लें, जितना आप आराम सेे इस्तेमाल कर सकें. अब इसमें कपड़े धोने का पाउडर और थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलाकर अच्छी तरह घोल बना लें. इसके बाद किसी स्पंज या कपड़े को इस घोल में भिगोकर जाली पर अच्छी तरह लगा दें. कोशिश करेंं कि पूरा हिस्सा इस घोल से गीला हो जाए. अब जाली को 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इससे जमी हुई चिकनाई और गंदगी नरम हो जाएगी. फिर 10 मिनट बाद स्पंज या स्क्रबर की मदद से जाली को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे तेल और धूल की परत आसानी से निकलने लगेगी. आखिर में जाली को सूखेे कपड़े से पोंछ लें वरना जंग लगने काा खतरा हो सकता है.
ऐसे साफ करने से क्या होगा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरीके में ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. दरअसल, गर्म पानी और डिटर्जेंट का घोल गंदगी कोो ढीला कर देता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है.
यह भी पढ़ें: केले-पपीता और संतरे के छिलकों से कैसे बनाएं खाद, पौधों की मिट्टी को मिलेगा पोषण, बस अपनाएं ये आसान तरीका
यह भी पढ़ें: पेडस्टल क्या होता है? प्लंबर ने कहा हर किसी को पानी की टंकी में लगाना है जरूरी वरना फटने का खतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं