भगवान की पीतल की मूर्तियां कैसे साफ करें? मूर्ति में चमक कैसे लाएं, जान‍िए यहां

पीतल की मूर्ति साफ करने का तरीका? पीतल के भगवान काले पड़ गए हैं, तो परेशान मत होइए. पीतल की मूर्ति को साफ करने का क्या जादुई तरीका है, वह आपको बता रहे हैं, म‍िनटों में आपके सारे भगवान चमक जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीतल साफ करने के लिए कौन सा केमिकल आता है?
(Photo Credit: NDTV)

Mandir ki Murti Chamakane ka Gharelu Nuskha: सोशल मीडिया पर मंदिर की मूर्तियों को चमकाने का घरेलू नुस्खा वायरल हो रहा है. इसमें गर्म पानी, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट मिलाकर मूर्तियां साफ करने की बात कही गई है. हालांकि, हर धातु और सतह पर यह तरीका सही नहीं है. दिवाली के समय हर कोई घर की साफ-सफाई के बाद अपने मंदिर की सफाई करता है. घर के मंदिर में रखी भगवान की पीतल की मूर्तियां समय के साथ काली पड़ने लगती हैं या उनकी चमक कम हो जाती है. ऐसे में कई लोग उन्हें साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. इंस्टाग्राम पर शिव रंजनीस नाम से एक वीडियो शेयर की गई है. वीडियो में महिला ने मूर्तियों की सफाई का घरेलू तरीका शेयर किया है. उनका कहना है कि नींबू, बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर से मूर्तियों को चमकाया जा सकता है. हालांकि, यह तरीका हर धातु की मूर्ति के लिए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. मूर्ति को साफ करने से पहले उसकी जांच जरूर कर लें.

गर्म पानी में मिला लें ये तीन चीजें

वीडियो में महिला ने बताया कि वह सबसे पहले एक बर्तन में हल्का गर्म पानी लेती हैं. इसके बाद उसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और एक बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिलाती हैं. जब तीनों चीजें एक साथ बर्तन में मिलती है तो बुलबुले बनने लगते हैं. फिर वह मूर्तियों को इसमें करीब 10 मिनट तक रखने का तरीका बताती है. महिला के अनुसार, इसके बाद मूर्तियों को साफ करने पर उनकी चमक लौट आती है. वीडियो में सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं. हालांकि, सिर्फ वीडियो देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि इससे हर तरह की मूर्ति पर एक जैसा काम होगा.

क्या हर मूर्ति पर इस्तेमाल कर सकते हैं यह नुस्खा

मूर्ति पीतल, तांबे, चांदी, सोने की परत चढ़ी धातु या किसी अन्य सामान से बनी हो सकती है. नींबू का रस अम्लीय होता है, जबकि बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट के साथ मिलाने पर सफाई का असर सामान के हिसाब से अलग हो सकता है. इससे कुछ मूर्तियों की सतह, पॉलिश या सजावटी परत को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है. इसलिए बिना जानकारी के मूर्तियों को इस तरह भिगोना ठीक नहीं है. खासकर पुरानी, नक्काशीदार, रंगीन या सोने-चांदी की परत वाली मूर्तियों पर यह तरीका न अपनाएं.

मूर्तियों की सफाई करते समय रखें ध्यान

अगर मूर्ति के सामान के बारे में जानकारी नहीं है, तो पहले सूखे मुलायम कपड़े से धूल साफ करें. जरूरत पड़ने पर हल्के साबुन और पानी का इस्तेमाल करें. सफाई के बाद मूर्ति को अच्छी तरह सुखाएं, ताकि नमी जमा न हो. महंगी या पुरानी मूर्ति की सफाई के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- गाजर घर में कैसे उगाएं? जानिए गाजर का पौधा कितने दिन में तैयार होता है

Featured Video Of The Day
Adani Ports Q2 Results: Q2 में अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एंटरप्राइजेज के शानदार नतीजे | Gautam Adani
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं