बाथरूम में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का पटला कुछ ही दिनों में गंदा और बदरंग दिखने लगता है. खासकर खारे पानी की वजह से उस पर सफेद या पीली परत जमने लगती है. शुरुआत में ये दाग हल्के होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे जिद्दी हो जाते हैं और साबुन या डिटर्जेंट से रगड़ने पर भी आसानी से नहीं निकलते. ऐसे में कई लोग नया पटला खरीदने की सोचने लगते हैं. लेकिन ऐसा करने से पहले सफेद सिरका या साइट्रिक एसिड जैसे विकल्प आजमा सकते हैं. ये पानी के खनिजों से बने कुछ दाग हटाने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इस्तेमाल से पहले प्लास्टिक के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें.
सफेद सिरके से कैसे साफ करें पटले के दाग
जानकारी के अनुसार, खारे पानी के कारण जमा हुई खनिजों की परत को हटाने के लिए सफेद सिरका इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए एक कपड़े या स्पंज पर थोड़ा सफेद सिरका लगाएं और दाग वाली जगह पर फैलाएं. करीब 10-15 मिनट बाद मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें और सााफ पानी से धो लें. अगर दाग पूरी तरह नहीं निकलते हैं, तो इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं. पहले पटले के किसी छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर इसका असर जांच लें.
बेकिंग सोडा से हटाएं जिद्दी दाग
अगर प्लास्टिक के पटले पर गंदगी के साथ साबुन की परत भी जम गई है तो इसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए थोड़ा बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को गंदगी और दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्पंज या कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें. सफाई पूरी होने पर पटले को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखने दें. ध्यान रखें कि प्लास्टिक पर खरोंच पड़ने से बचाने के लिए तार वाले स्क्रबर या कठोर ब्रश का इस्तेमाल न करें.
ये भी पढ़ें - गंदगी और चिकनाई भरा पोछा कैसे साफ करें? पोछे साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
साइट्रिक एसिड इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
साइट्रिक एसिड खनिजों की परत हटाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा प्लास्टिक की सतह को नुकसाान पहुंचा सकती है. इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले प्रोडक्ट के निर्देश पढ़ें और बहुत कम मात्रा में घोल बनाकर छिपे हुए हिस्से पर जांच करें. बिना निर्देश के तेज या गाढ़ा घोल बनाकर लंबे समय तक पटले पर न छोड़ें. नींबू और नममक से जोर लगाकर रगड़ने से भी बचें, क्योंकि इससे सतह पर खरोंच आ सकती है.
प्लास्टिक के पटले पर दोबारा दाग जमने से कैसे रोकें
सफाई के बाद पटले को सूखे कपड़े से पोंछ दें या पानी निकलने के लिए तिरछा करके रखें. उस पर पानी जमाा न होने दें. समय-समय पर हल्के साबुन और मुलायम स्पंज से सफाई करते रहें. इससे खारे पाानी के खनिजों की परत जमने की आशंका कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें - बालों में तेल कब लगाएं? धोने से पहले या बाद, जानें बालों की केयर कैसे करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं