हल्दी से आलता कैसे बनाएं? जानें घर पर लाल सुर्ख महावर बनाने का आसान तरीका

आमतौर पर महिलाएं बाजार से आलता खरीदकर लाती हैं, लेकिन आप चाहें, तो अपनी रसोई में रखी कुछ चीजों से इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर आलता बनाने का आसान तरीका-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आलता कैसे बनाएं?
(Photo Credit: Instagram)

छठ महापर्व में अब बस 2 दिन बाकी हैं. साल 2026 में छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत संपन्न होता है. इन चार दिनों में व्रती महिलाएं 16 श्रृंगार कर खूब सजती-सवरती हैं. वहीं, इन श्रृंगार में आलता भी शामिल है. आलता यानी महावर न केवल हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है. बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में सुहागिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर आलता जरूर लगाती हैं. अब, आमतौर पर महिलाएं बाजार से आलता खरीदकर लाती हैं, लेकिन आप चाहें, तो अपनी रसोई में रखी कुछ चीजों से इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर आलता बनाने का आसान तरीका- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

आलता बनाने के लिए आपको- 

  • 1 से 2 चम्मच हल्दी
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • आधे नींबू का रस और 
  • 2 चम्मच नारियल के तेल की जरूरत होगी.
हल्दी से लाल आलता बनाने का आसान तरीका
  • सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें. इसमें 1 से 2 चम्मच हल्दी डालें. 
  • अब, हल्दी की मात्रा के हिसाब से आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. 
  • इसके बाद इसमें आधे नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  • मिश्रण को मिलाते ही आप देखेंगी कि हल्दी का पीला रंग धीरे-धीरे बदलकर लाल होने लगेगा. 
  • अब, इस मिश्रण में 2 चम्मच नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

इतना करते ही आपको आलता बनकर तैयार हो जाएगा. आप इसे किसी ब्रश या अपनी उंगलियों की मदद से हाथों और पैरों पर लगा सकती हैं. 

यहां क्लिक कर देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- बच्चों की राइटिंग सुधारने के लिए क्या करें? Parenting Expert ने बताया क्या करने से साफ हो जाएगी Handwriting

Featured Video Of The Day
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में खूनी जंग, पड़ोसी ने परमजीत धनखड़ को मारी 15 गोलियां
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं