गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल

डिजिटल क्रिएटर श्वेता खैरनार ने गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुड़हल का फूल पीसकर बालों में लगाने से क्या होता है?
(Photo Credit: NDTV)

अपने बालों को सिल्की और शाइनी बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के हेयर मास्क और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले ये कंडीशनर काफी महंगे होते हैं, साथ ही कई बार ये उतना अच्छा असर भी नहीं दिखाते हैं. ऐसे में आप चाहें, तो अपने बालों के लिए घर पर ही नेचुरल तरीके से कंडीशनर बना सकते हैं. डिजिटल क्रिएटर श्वेता खैरनार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर बनाने का तरीका बताया है. गुड़हल के फूलों को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस कंडीशनर को बनाने के लिए आपको और किन-किन चीजों की जरूरत होगी. साथ ही जानेंगे घर पर कंडीशनर बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका- 

चाहिए होंगी यें चीजें- 

कंडीशनर को बनाने के लिए आपको केवल 4 चीजों की जरूरत होगी, साथ ही ये चीजें आपको अपने घर में ही आसानी से मिल भी जाएंगी. इसके लिए-

  • करीब 20 गुड़हल के फूल 
  • आधा कप अलसी के बीज 
  • जरूरत के अनुसार पानी और 
  • पहले से भिगोया हुआ गोंद कतीरा लें.
कैसे बनाएं कंडीशनर?
  • सबसे पहले गुड़हल के फूलों को पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें.
  • अब, एक पैन में थोड़ा पानी डालें, इसमें साफ किए हुए गुड़हल के फूल डालकर हाथों की मदद से अच्छी तरह मसल लें. ऐसा करने से फूलों से जेल जैसा पदार्थ निकलने लगेगा.
  • इसके बाद इसमें आधा कप अलसी के बीज डालें और अच्छी तरह मिला लें. 
  • पैन को गैस पर रखकर मिश्रण को करीब 15 मिनट तक उबालें. ध्यान रहे कि आपको इसे बीच-बीच में चलाते रहना है, ताकि मिश्रण पैन में चिपके नहीं.
  • थोड़ी देर बार ये मिश्रण गाढ़ा होकर जेल जैसा हो जाएगा, तब गैस बंद कर दें और इसे हल्का गर्म रहते हुए ही छान लें. 
  • अब, छानकर तैयार जेल को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें पहले से भिगोया हुआ गोंद कतीरा डालें और मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. 
  • इतना करते ही आपका हेयर कंडीशनर बनकर तैयार हो जाएगा.
बालों में कैसे लगाएं?

आप बालों में शैंपू करने के बाद तैयार कंडीशनर को लगा सकते हैं. इसे केवल बालों की लंबाई पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखें, इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. श्वेता खैरनार बताती हैं कि ये कंडीशन नेचुरल तरीके से बालों की देखभाल करने और बालों को सिल्की, शाइनी बनाने में मदद करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से ड्राई और उलझे हुए बालों में भी एक चमक आने लगती है, ऐसे में आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि गुड़हल के फूल अच्छी तरह साफ हों, साथ ही इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 

यहां देखें वीडियो- 

Advertisement

यह भी पढ़ें- अपराजिता में ज्यादा फूल कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया अपराजिता के पौधे को घना कैसे बनाएं

Featured Video Of The Day
UP Election 2027 से पहले Owaisi को लेकर Imran Masood का बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Hair Care
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं