घर में घुस जाए स्टैग बीटल कीड़ा तो मारे नहीं बस ऐसे पकड़ लें, बन जाएंगे लखपत‍ि

Stag Beetle: स्टैग बीटल अपने बड़े जबड़ों और दुर्लभता के कारण चर्चा में रहता है. घर में यह कीड़ा दिखे तो इसे मारने के बजाय सुरक्षित तरीके से बाहर छोड़ें. इसकी कीमत 75 लाख रुपये तक होने के दावे भी सामने आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
स्टैग बीटल अपने बड़े जबड़ों के कारण चर्चा में रहता है.
ndtv

घर में कोई बड़ा और डरावना दिखने वाला कीड़ा घुस आए तो अक्सर लोग उसे भगाने या मारने की कोशिश करते हैं. लेकिन अगर वह स्टैग बीटल है तो इसे मारने की जरूरत नहीं है. अपने बड़े, सींग जैसे जबड़ों के कारण पहचान में आने वाला यह कीड़ा दुनिया के कई हिस्सों में खासा लोकप्रिय है. ज्यादातर यह कीड़ा हिमाचल और उत्तराखंड जैसे ठंडे पहाड़ी इलाकों में रहता है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 75 लाख रुपये तक बताई गई है, लेकिन यह कीमत दुर्लभता और मांग से जुड़ी बताई जाती है. अगर ये आपके घर में घुस आता है तो आइए जानें उससे खुद को कैसे सुरक्षित रखें.

इसके काटने पर क्या होता है और कैसे करें बचाव

नर स्टैग बीटल के जबड़े बड़े और डरावने दिखते हैं, लेकिन वे इंसानों को आसानी से नहीं काट पाते। मादा स्टैग बीटल काट सकती है जिससे हल्का या तेज दर्द हो सकता है. साथ ही त्वचा पर हल्की चुभन, थोड़ा सा खून या हल्की सूजन आ सकती है. इसके अलावा, कीड़े के पैरों या मुंह पर लगी गंदगी से मामूली संक्रमण हो सकता है, जो साफ-सफाई से ठीक हो जाता है. काटने वाली जगह को हल्के गुनगुने पानी और साबुन से साफ करें. संक्रमण से बचने के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम या अल्कोहल लगाएं. सूजन होने पर बर्फ या ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करें.

स्टैग बीटल की कैसे करें पहचान

स्टैग बीटल को उसके बड़े जबड़ों से आसानी से पहचाना जा सकता है. खासकर नर के जबड़े हिरण के सींग जैसे दिखाई देते हैं, इसी वजह से इसका नाम स्टैग बीटल पड़ा. भारत में भी ल्यूकेनिडी परिवार के स्टैग बीटल की कई प्रजातियां दर्ज की गई हैं. इसके अलावा, कई लोगों का सवाल होता है कि क्या स्टैग बीटल जहरीला होता है तो इसका जवाब है नहीं. स्टैग बीटल के शरीर में ऐसा जहर या विष नहीं पाया जाता जो इंसानों के लिए जहरीला हो. यह आम तौर पर इंसानों से दूर रहनाा चाहता है. हालांकि इसे हाथ से पकड़ने पर जबड़े से चुभन या काटने जैसा दर्द हो सकता है, इसलिए सीधे हाथ लगााने से बचना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- सपेरे ने बताया सांप भगाने का मंत्र, घर में सांप न‍िकल जाए तो क्‍या करें, जान‍िए यहां

Advertisement

घर में आ जाए तो ऐसे करें बाहर

अगर स्टैग बीटल घर में आ गया है तो उसे मारने के बजाय एक डिब्बे या गत्ते के कंटेनर की मदद से बाहर निकाला जा सकता है. बेहतर होगा कि इसे सीधे हाथ से न पकड़ें. अगर कीड़ा शांत है तो उसे परेशान किए बिना रास्ताा दें और बाहर निकलने दें.

ये कीड़े कहां रहते हैं?

स्टैग बीटल की कई प्रजातियां सड़ी-गली लकड़ी और जंगल के ऐसे वातावरण पर निर्भर रहती हैं जहां पुरानी लकड़ी मौजूद हो. भारत में भी इनके रिकॉर्ड हिमालय समेत अलग-अलग क्षेत्रों से मिले हैं. 2026 की एक भारतीय चेकलिस्ट में ल्यूकेनिडी परिवार की भारतीय प्रजातियों का विस्तृत रिकॉर्ड दियाा गया है.

Advertisement

75 लाख रुपये वाली बात कितनी सच है?

स्टैग बीटल को दुनिया के महंगे कीड़ों में शामिल बताने वाली रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 75 लाख रुपये तक बताई गई है. साथ ही इसकी कीमत प्रजाति, दुर्लभता, आकार और कलेक्टरों की मांग जैसी चीजों पर निर्भर करती है. इसलिए घर में मिलाा कोई भी स्टैग बीटल आपको लखपति बना देगा, ऐसा मानना सही नहीं है. साथ ही, दुर्लभ वन्यजीव या कीट मिलने पर उसे पकड़कर बेचने या तस्करी करने के बजाय स्थानीय वन विभाग या वन्यजीव विशेषज्ञ से संपर्क करनाा ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.

ये भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई चिपचिपी गंदगी? 15 मिनट में ऐसे करें साफ, जान लें आसान घरेलू नुस्खा

Featured Video Of The Day
रेप का आरोप, LPU में देर रात भारी बवाल, रेप की धाराओं में पुलिस ने दर्ज की FIR
Topics mentioned in this article
Stag Beetle
Stag Beetle Price
Stag Beetles
Lifestye News