हर कोई चाहता है कि उनके बाल खूबसूरत, मुलायम और शाइनी दिखें, लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके बाल हर थोड़े दिनों में नीचे से दो मुहें हो जाते हैं. ऐसे में बालों में उलझन बढ़ जाती है, साथ ही बाल बेहद रूखे और बेजान दिखने लगते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने दो मुहें बालों से छुटकारा पाने के तीन सबसे असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
दो मुहें बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
हर तीन महीने में बालों की ट्रिमिंग कराएंडर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, सबसे पहले दो मुहें बालों को कंट्रोल करना जरूरी है. इसके लिए सबसे असरदार तरीका है बालों की ट्रिमिंग कराना. जब बालों के सिरे फटने लगते हैं, तो उन्हें दोबारा पहले जैसा नहीं बनाया जा सकता है. ऐसे में बालों के खराब सिरों को काटना जरूरी है.
डर्मेटोलॉजिस्ट हर तीन महीने में बालों की ट्रिमिंग कराने की सलाह देती हैं. इससे पहले जो बाल दो मुहें हैं, वो कम होंगे.
शैंपू न लगाएंडॉक्टर परवंदा आगे कहती हैं, बालों को साफ रखने के लिए शैंपू करना जरूरी है. लेकिन शैंपू केवल स्कैल्प के लिए होता है. खासकर अगर आपके बाल दो मुहें हैं, तो बालों की लंबाई पर शैंपू न लगाएं. इससे बालों का रूखापन और बढ़ सकता है. इसलिए हेयर वॉश करते समय केवल स्कैल्प यानी सिर की त्वचा पर शैंपू लगाएं. इसके साथ ही बालों की लंबाई को रगड़ने से बचें. शैंपू को अच्छी तरह धोने के बाद आप लंबाई पर कंडीशनर या हेयर मास्क लगा सकते हैं. इससे बालों को नमी मिलती है और बाल मुलायम बनते हैं.
इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, बालों पर बहुत ज्यादा हीट का इस्तेमाल करने से भी बचें. बहुत ज्यादा हीट से बाल रूखे, कमजोर और दो मुहें हो जाते हैं, साथ ही बाल ज्यादा टूटते भी हैं. इसलिए हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल कम करें. अगर ब्लो ड्रायर या स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो पहले बालों पर हीट प्रोटेक्टेंट लगाएं.
इस तरह तीन बातों पर ध्यान देकर आप दो मुहें बालों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने बालों को हमेशा हेल्दी, शाइनी और खूबसूरत रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- चूल्हे की राख से साबुन कैसे बनाएं? इससे धोने पर चमक उठेंगे आपके बर्तन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं