चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया भाप के पानी में क्या डालें, कितनी देर तक भाप लें

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने बताया है कि चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है, आइए जानते हैं इस बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है?
(Photo Credit: NDTV)

हर किसी की चाहत होती है कि उनकी स्किन एकदम साफ और ग्लोइंग रहे. इसके लिए लोग तमाम तरह के जतन करते हैं. कुछ लोग अपनी स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों की मदद भी लेते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है स्टीम यानी भाप लेना. माना जाता है कि इससे त्वचा साफ होती है और चेहरे पर चमक आती है. लेकिन क्या चेहरे पर भाप लेना सच में फायदेमंद है? इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं अपने इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट क्या कहती हैं-

चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन के मुताबिक, अधिकतर लोगों का मानना होता है कि भाप लेने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. स्किन पोर्स बंद या खुलते नहीं हैं. इससे अलग चेहरे पर भाप लेने से त्वचा की ऊपरी लेयर नरम हो सकती है. इससे त्वचा पर जमा गंदगी और मृत कोशिकाओं यानी डैड स्किन सेल्स को हटाना आसान हो सकता है. यानी भाप लेने से स्किन थोड़ी देर के लिए कुछ साफ नजर आ सकती है, लेकिन इससे चेहरे के रोमछिद्र यानी पोर्स खुलते या बंद नहीं होते, न ही चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है. आप डैड स्किन सेल्स को साफ करने के लिए भाप ले सकते हैं.

हफ्ते में कितनी बार और कितनी देर लें भाप?

स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, एक हफ्ते में एक या दो बार सिर्फ 2 से 3 मिनट तक चेहरे पर भाप लेना फायदेमंद हो सकता है. इससे ज्यादा देर तक भाप लेने से त्वचा में जलन, रेडनेस और ड्राईनेस बढ़ सकती है.

भाप के पानी में क्या डालें?

इसे लेकर एक्सपर्ट कहती हैं, चेहरे पर भाप लेने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करना ही बेहतर है. इसमें नींबू, नमक, एसेंशियल ऑयल या दूसरी चीजें मिलाना जरूरी नहीं है. इन चीजों से कुछ लोगों की त्वचा में जलन या एलर्जी हो सकती है. भाप लेने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से सुखाएं और फिर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है.

Advertisement

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, देखें Photos

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | UP Elections 2027: Akhilesh Yadav-Rahul Gandhi में होगा गठबंधन? समझिए Number Game
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं