अगर आपको कोई ऐसा मिल जाए, जो आपके लिए लगभग परफेक्ट है और जिसके साथ आप अपना भविष्य देख रहे हैं, तो आप उसे बिल्कुल भी खोना नहीं चाहते. लेकिन कुछ रिश्ते अच्छे तो होते हैं, पर एक-दूसरे से दूर होने के चलते लंबे समय तक नहीं चल पाते. ऐसे में दोनों के बीच बातचीत कम हो जाती है, कभी कोई व्यस्त होता है तो कभी कोई नहीं हो पता, जिससे दूरी बढ़ने लगती और रिश्ता कमजोर होने लगता है. ऐसे में अगर आप भी किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो जानिए अपने रिश्ते को मजबूत कैसे बनाएं.
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप क्या है?
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वो रिश्ता है, जिसमें प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से दूर रहते हैं, अक्सर अलग-अलग शहरों में और मिलना जुलना नहीं हो पाता. इसमें वीडियो कॉल, कॉल और मैसेज के जरिए ही आपस में जुड़े रहते हैं. रोजाना एक-दूसरे की बातें करना और दिन के बारे में बात करना आदि.
जुड़े रहने की ज्यादा कोशिश करें
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दोनों को रिश्ता मजबूत बनाने के लिए ज्यादा कोशिश करनी चाहिए. आपको ऐसे काम करने होंगे, जिससे आप और आपका पार्टनर शारीरिक रूप से एक साथ न होने पर भी जुड़ाव महसूस करें.
लगातार बात करते रहें
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बातचीत जरूरी है. अगर, आप एक दूसरे से मिल नहीं पाते तो लगातार बातचीत करते रहें. रोजाना कुछ समय निकालकर फोन पर बात करें. सिर्फ मैसेज पर ही बात नहीं करें, क्योंकि मैसेज पर ज्यादा बात नहीं की जा सकती. ऐसे में दोनों एक-दूसरे के लिए रोज एक समय निकालें और खुलकर बातचीत करें, जिसमें आप एक-दूसरे की आवाज सुन सकें और एक-दूसरे का चेहरा देख सकें.
सरप्राइज गिफ्ट भेजें
अपने पार्टनर को बिना किसी खास मौके के कोई प्यारा सा गिफ्ट भेजें, मैसेज करें या प्यार भरी बात करें. जैसे- मुझे तुम्हारी याद आती है. इस तरह से एक-दूसरे के प्रति प्यार और विश्वास बढ़ता है.
यह भी पढ़ें:- अपनी पत्नी को खुश कैसे रखें? रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं