तमिलनाडु की डिप्टी कलेक्टर राजेश्वरी सुवे एम ने UPSC में किया टॉप, कमाल की है सक्सेस स्टोरी

UPSC Topper AIR 2 Rajeshwari Suve M: राजेश्वरी की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहले से ही प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं, उन्होंने इससे पहले तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ग्रुप-1 परीक्षा में भी टॉप किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPSC Topper AIR 2 Rajeshwari Suve M
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजेश्वरी सुवे एम ने यूपीएससी 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त कर देशभर में महिला टॉपर का खिताब जीता है.
  • राजेश्वरी तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ परीक्षा दी है.
  • उन्होंने तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की ग्रुप-1 परीक्षा में राज्य स्तर पर 11वां स्थान भी हासिल किया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UPSC Topper AIR 2 Rajeshwari Suve M: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है. इसमें राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. वहीं दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम (Rajeshwari Suve M) हैं, जो इस साल की महिला टॉपर हैं. खास बात ये है कि राजेश्वरी सुवे एम पहले ही तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ग्रुप-1 परीक्षा की टॉपर रह चुकी हैं और तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं.

मदुरै की रहने वाली राजेश्वरी सुवे एम ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान (AIR 2) हासिल कर एक मिसाल पेश की है. उनकी यह सफलता इसलिए असाधारण है क्योंकि उन्होंने तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए हासिल किया है. राजेश्वरी पहले ही तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की ग्रुप-1 परीक्षा में राज्य स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी थीं, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य हमेशा से ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का हिस्सा बनना था.

उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने चेन्नई के वेल टेक इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया है. यूपीएससी के सफर में उन्होंने समाजशास्त्र (Sociology) को अपना वैकल्पिक विषय चुना और निरंतर पांच प्रयासों के धैर्य के बाद यह ऐतिहासिक रैंक हासिल की. राजेश्वरी का यह सफर उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणादायक है जो नौकरी के साथ अपने बड़े सपनों को पूरा करने का साहस जुटा रहे हैं.

ये भी पढ़ें :-  AIIMS जोधपुर से पढ़ाई और अब कर दिया UPSC टॉप, जानें कौन हैं अनुज अग्निहोत्री

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरन पर अमेरिका ने किया बड़ा हमला, B2 Bomber से किया Attack | Breaking News