ना प्रीलिम्स और ना ही मेन्स, UPSC सीधे इंटरव्यू लेकर देता है ये सरकारी नौकरियां

UPSC Jobs: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों के लिए डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए भी उम्मीदवारों का चयन करता है. इसमें अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के जरिए संबंधित पदों पर नियुक्त किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UPSC की बिना एंट्रेंस वाली नौकरियां

ज्यादातर लोगों के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) का नाम आते ही दिमाग में सिविल सर्विस एग्जाम का लंबा प्रोसेस आता है. यानी पहले प्रीलिम्स, फिर मेन्स और आखिर में इंटरव्यू. लेकिन कम लोग जानते हैं कि UPSC केवल IAS या IPS जैसे एग्जाम्स ही नहीं कराता है. आयोग कई सरकारी पदों पर सीधी भर्ती भी करता है, जहां उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होता है.

UPSC ऐसे करता है सीधी भर्ती

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के रिक्रूटमेंट ब्रांच के मुताबिक, आयोग अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों के लिए डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए भी उम्मीदवारों का चयन करता है. इन भर्तियों के लिए आवेदन UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) पोर्टल के जरिए लिए जाते हैं. उम्मीदवार आवेदन करते हैं. इसके बाद उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होती है. शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है.

किन पदों पर होती है ऐसी भर्ती

UPSC समय-समय पर कई एक्सपर्ट्स और टेक्निकल पदों के लिए भर्ती निकालता है. उदाहरण के तौर पर इनमें शामिल हो सकते हैं - 

- असिस्टेंट प्रोफेसर
- स्पेशलिस्ट डॉक्टर
- साइंटिफिक ऑफिसर
- रिसर्च ऑफिसर
- लीगल ऑफिसर
- इंजीनियरिंग या टेक्निकल एक्सपर्ट्स पद

ये भर्तियां अलग-अलग मंत्रालयों, सरकारी विभागों और रिसर्च संस्थानों के लिए होती हैं.

कब होता है सिर्फ इंटरव्यू

UPSC के नियमों के मुताबिक, अगर किसी पद के लिए आवेदन करने वालों की संख्या कम होती है या पद बहुत टेक्निकल होता है, तो आयोग सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन कर सकता है. हालांकि अगर उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा हो जाए तो पहले रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) कराया जाता है. इसके बाद इंटरव्यू के जरिए अंतिम चयन किया जाता है. जो उम्मीदवार ऐसी नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन या ORA पोर्टल पर नजर रखनी चाहिए. यहां समय-समय पर अलग-अलग विभागों की वैकेंसी जारी होती रहती हैं.

Advertisement

सिविल सर्विस एग्जाम से अलग होता है प्रोसेस 

यह ध्यान रखना जरूरी है कि IAS, IPS या IRS जैसी सर्विसेज के लिए UPSC का सिविल सर्विस एग्जाम ही देनी पड़ता है, जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरण होते हैं. लेकिन आयोग के जरिए होने वाली कुछ खास और टेक्निकल भर्तियों में यह लंबा एग्जाम प्रोसेस नहीं होता. ऐसे मामलों में उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के आधार पर भी सरकारी नौकरी मिल सकती है.

UP पुलिस दरोगा भर्ती में पंडित वाले सवाल को लेकर किस पर गिरेगी गाज, लागू होगा NCERT वाला फॉर्मूला?

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue in Iran: दुश्मन की जमीन से जिंदा वापसी कैसे हुई, Trump बोले- सबसे Daring Operation