UP TGT Admit Card 2026 Today : यूपी टीजीटी एग्जाम के लिए एडमिट आज हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP TGT Admit Card 2026 आज upessc.up.gov.in पर जारी हो सकता है. 3 और 4 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स और एग्जाम पैटर्न यहां जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

UP TGT Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज यानी 30 मई 2026 को ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. यूपीईएसएससी द्वारा यह परीक्षा  03 जून और 04 जून 2026 को पूरे राज्य में कराई जाएगी. इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कुल 3539 रिक्त पदों को भरा जाएगा. अगर आपने भी इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आपका इंतजार  खत्म होने वाला है. बता दें कि कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे.


UP TGT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 

स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे 'UP TGT Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना लॉगइन क्रेडेंशियल्स (जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पिता का नाम) दर्ज करें.
स्टेप 4: सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 5: भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें.

ध्यान रखें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों, जैसे- नाम, फोटो, एग्जाम सेंटर को ध्यान से चेक कर लें. किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करें. एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड आईडी प्रूफ (जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना न भूलें.

विदित हो कि यूपीईएसएससी ने UP TGT  की सिटी स्लिप 23 को मई को जारी कर दिया था. ऐसे में आज परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि एडमिट कार्ड भी जारी हो सकता है. 

Advertisement

UP TGT Admit Card 2026: कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

यूपी टीजीटी परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में आयोजित की जाएगी. पेपर में कुल 125 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस (MCQs) पूछे जाएंगे. यह परीक्षा आपके विशिष्ट (Specific) विषय पर आधारित होगी. खास बात यह है कि इसमें हर सही उत्तर के लिए आपको +4 अंक मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश TGT एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड

Featured Video Of The Day
स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026 जीतने वाले श्रेय पारिख ने NDTV से की Exclusive बात