यूपी रोडवेज में निकली कंडक्टर की बंपर भर्ती, 14 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

UP Roadways Conductor Recruitment 2026: यूपी रोडवेज में कंडक्टर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. अलग-अलग मंडलों में सैकड़ों पदों के लिए उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Roadways Conductor Recruitment 2026

UP Roadways Conductor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में कंडक्टर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. अलग-अलग मंडलों में खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये शानदार मौका माना जा रहा है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर फॉर्म भर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी जानकारी के मुताबिक आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2026 रखी गई है.

मंडलवार कितनी हैं सीटें

इस भर्ती में कई मंडलों में पद खाली हैं, इसलिए अलग-अलग क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मौका मिल रहा है. इसके मुताबिक आगरा में 22, आजमगढ़ में 30 और कानपुर में 11 पद तय किए गए हैं. चित्रकूट में 6 और गोरखपुर में सबसे ज्यादा 54 सीटें उपलब्ध हैं. झांसी में 6 और मेरठ में 27 पदों पर भर्ती होगी. प्रयागराज में 38 और सहारनपुर में 28 पद रखे गए हैं. वाराणसी में 36 और अयोध्या में 18 सीटें खाली हैं. इटावा में 9, हरदोई में 26 और लखनऊ में 50 पदों पर वैकेंसी निकली है. मुरादाबाद और बरेली दोनों में 17-17 पद भरे जाएंगे.

सैलरी कितनी मिलेगी

कंडक्टर पद पर चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने करीब 14,000 रुपये मानदेय मिलेगा. नौकरी की शुरुआत में इतनी सैलरी तय की गई है, जिससे उन्हें नियमित कमाई मिलती रहे.

एजुकेशन क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट भी कंपलसरी रखा गया है. आमतौर पर उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार सरकार के नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में राहत पा सकेंगे.

आवेदन कैसे करें

  1. उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन मोड में करना होगा.
  2. सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.
  3. जिनका पहले से रजिस्ट्रेशन है वो सीधे लॉगिन कर सकते हैं.
  4. लॉगिन के बाद UP रोडवेज कंडक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन खोजकर आवेदन फॉर्म भरना होगा.
  5. इसमें शैक्षणिक जानकारी, निजी विवरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
  6. फॉर्म भरने के बाद उसे ऑनलाइन सबमिट करना होगा.
  7. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट अपने पास रखना बेहतर रहेगा.

क्या करता है UPSRTC

ये संस्था पूरे प्रदेश में सरकारी बस सेवा चलाती है. अलग-अलग शहरों और जिलों में लोगों की यात्रा आसान बनाने के लिए बसें चलती हैं. समय-समय पर ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती होती रहती है. इसी वजह से कंडक्टर के खाली पद भरने के लिए ये नई भर्ती शुरू की गई है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली 10वीं और 12वीं पास के लिए भर्ती, 50 साल की उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Crude Oil Price Today: Iran Israel War की वजह से एक बार फिर बढ़ी कच्चे तेल की कीमत | BREAKING NEWS