UP PCS 2024 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार की आधी रात नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस बार का रिजल्ट खासतौर पर लड़कियों के नाम रहा. दिल्ली की नेहा पांचाल ने इस परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है. इसके अलावा टॉप-10 में 6 लड़कियां हैं. कुल 5.76 लाख कैंडिडेट्स में से सिर्फ 932 सफल हुए हैं. आइए जानते हैं नेहा पांचाल कौन हैं और टॉप की लिस्ट में कौन-कौन सी लड़कियां शामिल हैं.
UP PCS टॉपर नेहा पांचाल कौन हैं
नेहा पांचाल दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्यामलाल कॉलेज से बीकॉम किया है. हाल ही में उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स (MA) भी पूरा किया. यह नेहा की चौथा अटेम्प्ट था. साल 2018 से वो सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं. उन्होंने 2023 में UPSC का इंटरव्यू भी दिया था. इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और आज वो यूपी की टॉपर हैं.
UP PCS 2024: टॉप-10 में लड़कियों का जलवा
नेहा पांचाल (टॉपर)
- अनन्या त्रिवेदी (रायबरेली)
- अभय प्रताप सिंह
- अनामिका मिश्रा
- नेहा सिंह
- दीप्ति वर्मा
- पूजा तिवारी
- अनुराग पांडे
- शुभम सिंह
- आयुष पांडेय
कितने कैंडिडेट्स का सेलेक्शन
इस साल कुल 947 पदों के लिए भर्ती निकली थी, जिनमें से 932 उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन हुआ है. कुल 37 लोग डिप्टी कलेक्टर (SDM) बने हैं, जबकि 17 लोग पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर चुने गए हैं. 196 उम्मीदवारों का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के रूप में हुआ है.
5.76 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था
इस परीक्षा को पास करना कितना कठिन है, इसका अंदाजा आप इन आंकड़ों से लगा सकते हैं कि इस बार 5.76 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था. मार्च 2025 में प्री का रिजल्ट आया और 13,776 लोग मेन्स परीक्षा में बैठे. मेन्स पार करने के बाद 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे, जिनमें से अब 932 लोग अधिकारी बन गए हैं.
राजस्थान के छात्रों के लिए खुला सरकारी खजाना, फ्री स्कूटी से लेकर लाखों तक की मदद का मौका