UP Excise Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से आबकारी विभाग में बंपर भर्ती निकाली गई है. UPSSSC ने 722 आबकारी कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन 4 जून 2026 से शुरू होंगे. आयोग की तरफ से 6 अप्रैल को इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए ये एक बड़ा मौका है. आइए जानते हैं कि कौन इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है और ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं.
भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 6 अप्रैल 2026
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 4 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 24 जून 2026
- फीस जमा करने और फॉर्म सुधारने की अंतिम तारीख: 1 जुलाई 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
जिन उम्मीदवार ने 12वीं (इंटरमीडिएट) पास की हो, वो सभी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि केवल वही लोग फॉर्म भर सकते हैं, जिन्होंने PET 2025 की परीक्षा दी है और उनके पास वैध स्कोरकार्ड है. आयुसीमा की बात करें तो 18 से 40 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं, वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
किस वर्ग के लिए कितने पद?
- सामान्य (General): 292 पद
- OBC: 215 पद
- SC: 142 पद
- ST: 12 पद
- EWS: 61 पद
- कुल 722 पद
कैसे चुने जाएंगे उम्मीदवार?
- मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam) में 100 अंकों का पेपर होगा, जिसमें 1/4 की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.
- लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट में हाइट, दौड़ और सीने का माप शामिल होगा.
- आखिर में दस्तावेज सत्यापन कराना होगा.
कैसे कर सकते हैं आवेदन
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें.
- 25 रुपये की आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म भरें.
Army Agniveer Sample Paper: इंडियन आर्मी ने जारी किए अग्निवीर परीक्षा के सैंपल पेपर