UKPSC JE Exam 2023: 23 नवंबर से शुरू होने वाली यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए यूकेपीएससी जेई एग्जाम शेड्यूल

UKPSC JE Exam 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा यूकेपीएससी जेई परीक्षाओं का आयोजन इसी महीने किया जाना है. यूकेपीएससी जेई 2023 परीक्षाएं 23 दिसंबर से शुरू होने वाली है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.

Advertisement
Read Time: 20 mins
UKPSC JE Exam 2023: 23 नवंबर से शुरू होने वाली जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
नई दिल्ली:

UKPSC JE Exam 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा यूकेपीएससी जेई परीक्षाओं का आयोजन इसी महीने किया जाना है. यूकेपीएससी जेई 2023 परीक्षाएं 23 दिसंबर से शुरू होने वाली है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने यूकेपीएससी जेई भर्ती 2023 परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यूकेपीएससी जेई 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा. परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ  वैलिड फोटो आईडी भी लेकर जाना होगा. एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. 

शेड्यूल की बात करें तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक यूकेपीएससी जेई परीक्षा 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. पहले पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. विस्तृत जानकारी नीचे देखें-

SBI Clerk 2023: एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई, 8,283 पदों पर होनी है वैकेंसी

Advertisement

यूकेपीएससी जेई 2023 एग्जाम शेड्यूल (UKPSC JE 2023 exam schedule)

  • 23 दिसंबर 2023  जनरल हिंदी                                 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 

  • 23 दिसंबर 2023  जनरल इंग्लिश                             दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक  

  • 24 दिसंबर 2023  सिविल इंजीनियरिंग- I                    सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 

  • 24 दिसंबर 2023  सिविल इंजीनियरिंग- II                   दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 

  • 26 दिसंबर 2023  मेकेनिकल इंजीनियरिंग- I                सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक         

  • 26 दिसंबर 2023  मेकेनिकल इंजीनियरिंग- II               दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

  • 27 दिसंबर 2023   इलेक्ट्रिकल या एग्रीकल्चरल इंजी.- I   सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

  • 27 दिसंबर 2023  इलेक्ट्रिकल या एग्रीकल्चरल इंजी.- II   दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 

CGPSC PCS 2023: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा, 242 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

Advertisement

यूकेपीएससी जेई एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें | How to download UKPSC JE Admit Card 2023 

  • यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध यूकेपीएससी जेई एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.

  • सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Bank of Baroda Bharti 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, मैनेजर के लिए आवेदन शुरू, एज लिमिट और योग्यता जानें

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET के बाद अब UPPCS J परीक्षा में धांधली, फिर से करवाए जाएंगे इम्तिहान
Topics mentioned in this article