विधायकों और मंत्रियों की कटेगी आधी सैलरी, तेलंगाना सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Telangana MLAs-Ministers Salary Cut: तेलंगाना में रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन के बकाया भुगतान के लिए सरकार की तरफ से ये बड़ा फैसला लिया गया है. इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है और लोग तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Telangana MLAs-Ministers Salary

Telangana MLAs-Ministers Salary Cut: तेलंगाना सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें मंत्रियों और विधायकों की आधी सैलरी काटी जाएगी. बताया गया है कि राज्य के रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन बकाया को चुकाने के ये बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है.तेलंगाना कैबिनेट ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में यह फैसला लिया, जिसमें कहा गया कि सभी मंत्रियों और विधायकों (MLAs) के वेतन में 50% की कटौती की जाएगी. फिलहाल ये नहीं बताया गया है कि ये कटौती कब तक लागू रहेगी, लेकिन इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. 

10 साल से पेंडिंग है पेंशन

तेलंगाना में रिटायर्ड कर्मचारियों को पिछले 10 सालों से उनकी बकाया राशि नहीं दी गई है, इसकी लंबे समय से मांग हो रही थी और अब राज्य सरकार ने अपने ही मंत्रियों और विधायकों की सैलरी से इसका भुगतान करने का फैसला लिया है. राज्य पर लगभग 6,200 करोड़ रुपये का पेंशन बकाया है. सरकार ने लक्ष्य रखा है कि अगले 100 दिनों के भीतर इन सभी बकायों का भुगतान कर दिया जाएगा. इस फैसले से राज्य के हजारों बुजुर्गों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है. 

सरकार ने बनाई स्पेशल कमेटी 

पेंशन बकाया भुगतान के लिए तेलंगाना सरकार की तरफ से एक स्पेशल कमेटी बनाई गई है, जिसका नाम रेवेन्यू रिसोर्सेस मोबेलाइजेशन कमेटी है. इसमें उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं. इस कमेटी को ही जिम्मेदारी दी गई है को वो तय समय में सभी बकाया राशि का भुगतान करने की योजना बनाए. 

इस फैसले के साथ ही मौजूदा सरकार ने पिछली सरकार पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने बीआरएस लेने वाले हजारों कर्मचारियों को लाभ नहीं दिए, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया. अब कांग्रेस सरकार इस जिम्मेदारी को पूरा कर रही है. सरकार का कहना है कि अब बुजुर्गों को सचिवालय के चक्कर नहीं काटने होंगे, क्योंकि पैसा सीधे उनके खाते में डाला जाएगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - इंसान समझ जिस लड़की को देखने के पैसे दे रहे थे लोग, वो निकली AI इन्फ्लुएंसर; महीने में 1 लाख की कमाई

Featured Video Of The Day
मुस्लिम बहुल सीटों पर हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान, किस पार्टी को होगा फायदा?