SSC GD Constable Result 2025: एसएससी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित, Cut-off मार्क्स देखें, डायरेक्ट लिंक

SSC GD Constable Result 2025: आयोग ने एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 पीडीएफ के साथ ही स्कोर, कट-ऑफ माक्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की है. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद के 39,481 रिक्त पदों को भरना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SSC GD Constable Result 2025: एसएससी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित
नई दिल्ली:

SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं. आयोग ने एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 पीडीएफ के साथ ही स्कोर, कट-ऑफ माक्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की है. SSC GD Constable Result 2025: डायरेक्ट लिंक

एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 में उम्मीदवारों के नाम के साथ रोल नंबर दिया गया है. रिजल्ट के साथ ही आयोग ने कैटेगरीवाइज कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की है. 

एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें (How to download SSC GD Constable Result 2025)

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

  • होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें. 

  • इसके बाद ‘GD Constable' सेक्शन पर जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें. 

  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की पीडीएफ फाइनल डाउनलोड हो जाएगी.

  • अब ctrl+F दबाकर अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें. 

एसएससी जीडी कांस्टेबल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद के 39,481 रिक्त पदों को भरना है. आयोग ने 4 मार्च को एसएससी जीडी 2025 का प्रोविजनल आंसर-की जारी किया था. आयोग जल्द ही फाइनल आंसर-की जारी करेगी. 

Featured Video Of The Day
NDTV Profit Conclave में India-US Trade Deal पर क्या बोले Piyush Goyal? America | Trump | PM Modi
Topics mentioned in this article