SSC Delhi Police हेड कांस्टेबल 2022 का आंसर-की जारी, इस डेट तक दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

SSC Delhi Police Head Constable 2022 Answer key: जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)  की भर्ती परीक्षा 2022 दी है, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
SSC Delhi Police हेड कांस्टेबल 2022 का आंसर-की जारी
नई दिल्ली:

SSC Delhi Police Head Constable 2022 Answer key OUT : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आंसर-की जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)  की भर्ती परीक्षा 2022 दी है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in के माध्यम से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी. एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 10 अक्टूबर से किया गया था. यह परीक्षा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक चली थी. 

SSC Delhi Police  HC Answer Key 2022 Download Link

आंसर-की जारी होने के साथ ही एसएससी ने आंसर-की चैलेंज विंडो भी खोल दिया है. जो उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं. आंसर-की चैलेंज विंडो एक्टिवेट कर दिया है, उम्मीदवार 7 नवंबर तक आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं. 

RSMSSB Admit Card 2022: फॉरेस्ट और फॉरेस्ट गार्ड के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, एग्जाम 6 नवंबर को

Advertisement

आंसर-की को चैलेंज देने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आंसर-की को चैलेंज करने के लिए उन्हें शुल्क भी देना होगा. प्रत्येक ऑब्जेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा. 

Advertisement

एसएससी आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट को घोषित करेगा. एसएससी हेड कांस्टेबल का रिजल्ट दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 के महीने में आ सकता है. आयोग फाइनल आंसर-की के साथ उम्मीदवारों के रिजल्ट की घोषणा करेगा. 

Advertisement

IBPS PO Prelims Result 2022: पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, सफल कैंडिडेट्स को देनी होगी मेन्स परीक्षा

Advertisement

SSC Delhi Police Head Constable 2022 Answer key 2022 : ऐसे डाउनलोड करें

1.एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.

2.फिर गोमपेज पर उपलब्ध दिल्ली पुलिस आंसर-की 2022 लिंक में एसएससी हेड कांस्टेबल पर क्लिक करें.

3.इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

4.ऐसा करने पर आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.

5.अब आंसर-की चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें. 

6.अंत में भविष्य की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

DU Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में निकली प्रोफेसर की बंपर भर्ती, देखें नोटिफिकेशन

Video: शाहरुख खान के जन्मदिन पर मुबारकबाद देने के लिए जमा हुए लोग


 

Featured Video Of The Day
Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले से गुस्साए घाटी के Muslims, पूरे Jammu Kashmir में किया Protest