लोको पायलट के 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए ये सर्टिफिकेट होना जरूरी

RRB ALP Vacancy: रेल मंत्रालय ने 17 रेलवे जोनों में कुल 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है, इसे लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और कब से लिंक एक्टिवेट होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
RRB ALP Vacancy

RRB ALP Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026-27 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमे कुल 11,127 पदों पर भर्ती होनी है. बताया गया है कि 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. भर्ती बोर्ड की तरफ से आयुसीमा से लेकर तमाम तरह की जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं कि असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए बोर्ड की तरफ से योग्यता क्या रखी गई है. 

कहां कितनी भर्ती?

रेल मंत्रालय की तरफ से 17 रेलवे जोनों में लोको पायलट के कुल 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है.  सबसे ज्यादा पद ईस्ट कोस्ट रेलवे (1625), साउथ ईस्टर्न रेलवे (1531) और सेंट्रल रेलवे (1400) में हैं. अपने जोन के हिसाब से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट लोको पायलट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होने के अलावा संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक आदि) में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके अलावा इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (B.E./B.Tech) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आयुसीमा की बात करें तो इसके लिए 18 साल से लेकर 30 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम के हिसाब से छूट मिलेगी. 

चार चरणों में होगी परीक्षा 

  • सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) होगा
  • इसके बाद दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2) होगा
  • तीसरे नंबर पर कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) लिया जाएगा
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. 

कितना है आवेदन शुल्क?

  • सामान्य/ओबीसी (General/OBC): ₹500
  • SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक/EBC: ₹250

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जल्द ही डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर इसे देख सकते हैं. फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन के जरिए जरूरी जानकारी दी गई है. इस भर्ती को लेकर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. 

Advertisement

UP पुलिस दरोगा भर्ती में पंडित वाले सवाल को लेकर किस पर गिरेगी गाज, लागू होगा NCERT वाला फॉर्मूला?

Featured Video Of The Day
Trump की मांग को NATO देशों ने किया खारिज, Strait of Hormuz में जहाज नहीं भेजेंगे UK, France