RPSC SI Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. हजारों उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद अब परीक्षा की बारी है. आइए जानते हैं कि कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और आगे का पूरा प्रोसेस क्या होगा.
कुल इतने पदों पर भर्ती
राजस्थान पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 1,015 पदों के लिए ये भर्ती निकाली गई है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब अपने एप्लीकेशन नंबर या SSO ID से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी.
RPSC SI एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए RPSC SI Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन विंडो में अपना एप्लीकेशन नंबर (या SSO ID) और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- इसके बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें और ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उस पर लिखी जानकारी ध्यान से पढ़ें.
लगातार दो दिन होगी परीक्षा
RPSC सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा लगातार दो दिन होगी. परीक्षा 5 और 6 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी. दोनों ही दिन उम्मीदवारों को दो-दो पेपर देने होंगे. सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 'सामान्य हिंदी' (General Hindi) का पेपर होगा, जिसके बाद दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 'सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान' (General Knowledge and General Science) का पेपर होगा. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे के प्रोसेस के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जैसी चीजें शामिल हैं.
Oracle में छंटनी के बीच कर्मचारी का पोस्ट वायरल, लिखा- मैं ठीक हूं, पर सोच रही हूं कि...