RBI असिस्टेंट को इतनी मिलती है इन-हैंड सैलरी, साथ में मिलते हैं कई भत्ते और फायदे

RBI ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 तक चलेगी. उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस पोस्ट के लिए सैलरी कितनी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RBI असिस्टेंट के कई पदों पर भर्ती

RBI Assistant Salary 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक में काम करने का सपना हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए 16 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 8 मार्च 2026 तक चलेंगे. इस भर्ती के तहत कई शहरों में पद भरे जाएंगे. इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं. आइए जानते हैं आरबीआई असिस्टेंट की सैलरी कितनी होती है और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं.

RBI असिस्टेंट की सैलरी कितनी होती है

RBI असिस्टेंट की बेसिक सैलरी 29,000 रुपए मंथली होती है. सभी अलाउंस जोड़ने के बाद कुल ग्रॉस सैलरी करीब 63,000 रुपए महीने होती है. कटौतियों के बाद हाथ में इतनी ही सैलरी मिलती है, जो अलग-अलग सिटी के अनुसार अलग भी हो सकती है, क्योंकि HRA और अन्य भत्ते पोस्टिंग के लोकेशन पर निर्भर करते हैं. शुरुआत से ही इतनी अच्छी सैलरी मिलना इस नौकरी को और अट्रैक्टिव बनाता है.

RBI असिस्टेंट की सैलरी कैसे बढ़ती है

RBI असिस्टेंट की सैलरी समय के साथ बढ़ती रहती है. फिक्स पे-स्केल के अनुसार कुछ सालों में इंक्रीमेंट मिलता है और प्रमोशन के मौके भी मिलते हैं. शुरुआती सैलरी थोड़ी कम होती है, लेकिन एक्सपीरिएंस बढ़ने और सर्विस पीरियड बढ़ने पर यह 75,000 रुपए से ज्यादा भी पहुंच सकती है.

RBI असिस्टेंट को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • ट्रांसपोर्ट भत्ता
  • स्पेशल पे
  • रहने की सुविधा (अगर उपलब्ध हो)
  • फोन, न्यूज पेपरऔर किताबों का खर्च
  • मेडिकल सुविधा
  • सस्ते ब्याज पर होम, कार और एजुकेशन लोन

RBI असिस्टेंट की परीक्षा कब होगी

RBI असिस्टेंट भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस तीन चरणों में होगा. पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी, जो 11 अप्रैल 2026 को होने की संभावना है. इसके बाद मेन्स परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जा सकती है. फाइनल स्टेज में लैंग्वेज टेस्ट होगा, जिसमें कैंडिडेट्स को अपने राज्य की लोकल भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता दिखानी होगी. देश के अलग-अलग शहरों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.

UPSC CAPF AC भर्ती 2026: सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, 349 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई

Featured Video Of The Day
UP News | मस्जिद को लेकर आधी रात में Lucknow University में क्यों हुआ हंगामा? | BREAKING NEWS