RBI Vacancy: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के बीच इस खबर ने नई उम्मीद जगा दी है. अच्छी सैलरी, सुरक्षित भविष्य और शानदार सुविधाओं के साथ ये नौकरी एंट्री लेवल पर सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है. देश के सेंट्रल बैंक में नौकरी मिलना किसी भी युवा के लिए करियर की अच्छी शुरुआत हो सकता है.
कब होगी परीक्षा और आवेदन की तारीख
- ऑनलाइन प्रीलिम्स एग्जाम की संभावित तारीख 11 अप्रैल 2026 है.
- मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख 7 जून 2026 है.
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है.
- आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं.
- पैनल ईयर 2025 के तहत असिस्टेंट भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन करके प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें.
- अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
कौन कर सकता है आवेदन
भारत के नागरिक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा नेपाल और भूटान के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं. 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती रिफ्यूजी भी आवेदन कर सकते हैं. ऐसे भारतीय मूल के लोग जो नोटिफाइड देशों से भारत में यहां परमानेंट सेटल होने आए हैं और जिनके पास एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट है, वो भी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है. आयु सीमा का कैलकुलेशन 1 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी. OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी. PwBD और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को भी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
एजुकेशन एलिजिबिलिटी
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पास होना ही काफी है.
युवाओं के लिए बड़ा जॉब अलर्ट! आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर की बंपर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन