आंख खुलते ही दिखा लास्‍ट वर्किंग डे का मेल, Oracle जैसी कंपनियों से क्यों जा रही हजारों लोगों की नौकरी?

Oracle layoffs latest news: अमेरिका की टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) में बड़े स्‍तर पर छंटनी कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Oracle layoffs latest news: अमेरिका की टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) में बड़े स्‍तर पर छंटनी कर दी गई है. कंपनी ने इतनी बड़ी छंटनी की है, जिससे इस कंपनी में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों भी अछूते नहीं रहे हैं. खबरें हैं कि करीबन 12 हजार भारतीय कर्मचारियों की नौकरी चली गई है और ये संख्‍या और बढ़ सकती है. इस मेगा टेक कंपनी ने इतनी अधिक छंटनी क्‍यों की है, अब इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये छंटनी AI ऑटोमेशन के चलते हो सकती है.  

ओरेकल में बड़े स्‍तर पर छंटनी 

खबरें हैं कि ओरेकल ने ग्लोबली करीब 30 हजार लोगों को निकाल दिया है. नौकरी से निकालने का मेल आज सुबह 6 बजे कर्मचारियों को मिला. इस मेल में लिखा था कि ये कदम बड़े बदलाव का हिस्‍सा है, कई लोगों के रोल को खत्‍म किया जा रहा है. 

ओरेकल में छंटनी क्‍यों की गई 

सोशल मीडिया पर दावे हैं कि कंपनी ने ये कदम एआई ऑटोमेशन के कारण उठाया है.अब उनका फोकस है AI के जरिए अधिक से अधिक काम करवाना. दुनिया भर की बड़ी कंपनियों में ये ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. कहा जा रहा है कि AI कोड लिखने और टेस्टिंग तक में परफेक्‍ट हो रहा है. इसके अलावा वो ऐसे कई काम कर रहा है जो अब तक किसी बड़ी कंपनी में इंसान करते थे जैसे कस्‍टमर सपोर्ट. इसमें भी चैटबॉट्स जवाब दे रहे हैं. वहीं खबरें ये भी हैं कि कंपनी अपने खर्च को कम करना चाह रही थी. यानी कॉस्‍ट कटिंग के लिए ये किया गया है. साथ ही कंपनी अपने बिजनेस स्ट्रक्चर को बदलने की कोशिश कर रही है. 

कई बड़ी कंपनियों में छंटनी 

बता दें कि ओरेकल में आज हुई छंटनी से पहले कई और बड़ी कंपनियां छंटनी कर चुकी हैं. जिसमें गूगल, मेटा, अमेजन जैसी दिग्‍गज टेक कंपनियां शामिल हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kanpur Twin Murder Update: 5 दिन पहले खरीदा चापड़, Sleeping Pills देकर Father ने किया कत्ल