NTPC recruitment 2022: एनटीपीसी में एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के लिए आवेदन करने का आज है आखिर दिन, 60 पदों पर होंगी भर्तियां  

NTPC recruitment 2022: बिजली उत्पादक कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में एग्जिक्यूटिव ट्रेन के 60 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 मार्च को समाप्त हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
आवेदन की अंतिम तिथि आज है.
नई दिल्ली:

NTPC recruitment 2022: बिजली उत्पादक कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में एग्जिक्यूटिव ट्रेन के 60 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 मार्च को समाप्त हो रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 29 साल से कम उम्र वाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

पदों की विवरण (Vacancy Details)

ये भर्तियां कुल 60 पदों पर की जाएंगी, जिनमें से 10 रिक्तियां एग्जिक्यूटिव ट्रेनी -फाइनेंस (एमबीए-फिन) के पद के लिए हैं, 20 रिक्तियां एग्जिक्यूटिव ट्रेनी-फाइनेंस (सीए / सीएमए) और 30 रिक्तियां एग्जिक्यूटिव ट्रेनी-एचआर पदों के लिए हैं.

आयु सीमा (Age limit)

इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की उम्र 21 मार्च 2022 को 29 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 

कितनी मिलेगी सैलरी (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 (E1 ग्रेड) रुपये के बीच मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन (Application Process)

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एनटीपीसी की वेबसाइट  ntpc.co.in पर जाएं. वहां करिअर ऑप्शन पर क्लिक कर जॉब की नोटिफिकेशन देखें. यहां से अपनी योग्यता जांच और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. बता दें कि इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

Advertisement

अधिक जानकारी (More Information)

ई-मेलः ntpccc@ntpc.co.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 21 मार्च 2022

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Strait Of Hormuz | LPG | हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी...