बिहार की महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यहां लगेगा महिला मेगा जॉब फेयर

Bihar Job Fair: इस जॉब फेयर में अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिससे महिलाओं को अपनी स्किल के अनुसार नौकरी चुनने का अवसर मिलेगा. इनमें कपड़ा इंडस्ट्री, आईटी, हैल्थकेयर,रिटेल सेक्टर, ब्यूटी एवं वेलनेस और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में नौकरियों की होगी बहार

ये खबर बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. अगर आप पढ़ी-लिखी हैं, कोई स्किल रखती हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो अब मौका आपके दरवाजे पर है. सरकार एक ऐसा बड़ा रोजगार मेला लेकर आ रही है जहां सीधे कंपनियों से नौकरी पाने का मौका मिलेगा. दरअसल बिहार में महिलाओं को रोजगार के नए मौके देने के लिए महिला मेगा जॉब फेयर–2026 आयोजित किया जा रहा है. ये खास जॉब मेला 16 और 17 मार्च 2026 को पटना के ज्ञान भवन में लगेगा. कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. इस मेले में राज्य की प्रशिक्षित महिलाओं को नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा. इस पहल का मकसद महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है.

इन सेक्टर्स में जॉब पाने का मौका 

इस जॉब फेयर में अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिससे महिलाओं को अपनी स्किल के अनुसार नौकरी चुनने का मौका मिलेगा. इनमें कपड़ा इंडस्ट्री, आईटी, हैल्थकेयर,रिटेल सेक्टर, ब्यूटी एवं वेलनेस और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं. इन सेक्टर्स में काम करने की इच्छुक महिलाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने और इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा.

2000 से ज्यादा वैकेंसी

राज्य सरकार के मुताबिक, इस मेगा जॉब फेयर में 50 से ज्यादा कंपनियां शिरकत कर सकती हैं. इन कंपनियों में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा सकती है. इस आयोजन की खास बात ये है कि यहां फ्री रजिस्ट्रेशन, ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू और तुरंत ऑफर लेटर मिलेगा. इससे योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस जॉब फेयर में सभी वर्गों की महिलाएं भाग ले सकती हैं. इसके लिए कुछ एजुकेशनल और उम्र से जुड़ी पात्रताएं तय की गई हैं, जो इस प्रकार हैं - 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, टेक्निकल डिग्री या आईटीआई

उम्र : 18 से 35 साल 

इंटरव्यू के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स 

जॉब फेयर में भाग लेने वाली महिलाओं को इंटरव्यू के लिए कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स साथ लाने होंगे. इनमें शामिल हैं - 

आधार कार्ड

बायोडाटा (Resume)

एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स की कॉपी 

पासपोर्ट साइज फोटो

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल

महिला मेगा जॉब फेयर–2026 को महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर माना जा रहा है. इस पहल से बिहार की हजारों महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी. सरकार का मानना है कि ऐसे आयोजन महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Advertisement

लोक सेवा आयोग के इंटरव्यू में कैसे कपड़े पहनने चाहिए? BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने कर दिया साफ

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Khamenei के बेटे बने नए Supreme Leader