KVS, NVS Recruitment 2025: आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 11, दिसंबर, 2025 कर दी गई है.
KVS, NVS Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की और से 14,967 पदों पर निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 11, दिसंबर, 2025 कर दी गई है. जो पहले 4 दिसंबर, 2025 थी. KVS और NVS की इस जॉइंट रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए टीचिंग, एडमिनिस्ट्रेटिव और सपोर्ट स्टाफ पोस्ट सहित कई कैटेगरी में पद निकाले गए हैं. अगर आपने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है तो समय रहते कर दें. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद होने में 6 दिन ही बचे हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार NVS और KVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कैसे कर सकते हैं आवेदन
- NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in और KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर आवेदन लिंक दिया गया है.
- ऑफिशियल वेबसाइट पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए मौजूद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने अकाउंट में लॉग इन करें.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और एप्लीकेशन फीस भर दें.
- फॉर्म सबमिट करें और आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
निकाले गए पदों के बारे में जानकारी-
कुल 14967 पदों में से 9126 पद केंद्रीय विद्यालय और 5841 पद नवोदय विद्यालय के लिए हैं.
केंद्रीय विद्यालय भर्ती की जानकारी
| प्रिंसिपल | 134 |
| वाइस प्रिंसिपल | 58 |
| असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप ए | 08 |
| पीजीटी | 1485 |
| टीजीटी | 2794 |
| लाइब्रेरियन | 147 |
| पीआरटी (स्पेशल एजुकेटर, पीआरटी, पीआरटी म्यूजिक) | 3385 |
| नॉन टीचिंग पद (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनो ग्रेड 1. स्टेनो ग्रेड 2) | 1155 |
| कुल पद | 9126 |
नवोदय स्कूल भर्ती
| प्रिंसिपल | 93 |
| असिस्टेंट कमिश्रर (एकेडमिक) ग्रुप ए | 09 |
| पीजीटी | 1513 |
| पीजीटी (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज) | 18 |
| टीजीटी | 2978 |
| टीजीटी (थर्ड लेंग्वेज) | 443 |
| नॉन-टीचिंग पद (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट डेडक्वार्टर व आरओ कैडर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट जेएनवी केडर, लैब अटेंडेंट, एमटीएस हेडक्वार्टर व आरओ कैडर) - | 787 |
Featured Video Of The Day
Syed Suhail |भारत की धरती पर Putin का स्वागत, अब सबकी नजर इस Deal पर | India Russia | Modi | Putin