JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) के 90 पदों पर भर्ती निकाली है. झारखंड लोक सेवा आयोग के साथ काम करने का ये एक अच्छा अवसर है. जेपीएससी की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. जो कि 12 मई तक चलने वाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अप्लाई कर दें. जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा. वहीं आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 25 मई है. जिन विभागों में ये भर्ती की जानी है, उनकी जानकारी इस प्रकार है.
- नेफ्रोलॉजी विभाग- 10
- कार्डियोलॉजी विभाग -10
- न्यूरोलॉजी विभाग- 10
- ऑन्कोलॉजी (मेडिकल) विभाग- 10
- ऑन्कोलॉजी (सर्जिकल) विभाग - 10
- यूरोलॉजी विभाग-4
- कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी विभाग एवं प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी -4
- बर्न यूनिट विभाग 4
- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सर्जिकल) विभाग - 8
- न्यूरोसर्जरी विभाग - 20
क्या है चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्टिंग, मेडिकल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार मेरिट सूची तैयार की जाएगी. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें15,600 से 39,100 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे. इसके अलावा अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
क्या है आवेदन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करके एक नया पेज खुलेगा. जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी सही से भरनी होगी. उसके बाद मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. इस फॉर्म का फ्रिंट आउट निकाल दें.
फॉर्म की फ्रिंट आउट की कॉपी नीचे बताए गए पते पर भेजे हैं. लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या-07/2026 और पद का नाम, ओटीआर नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर बड़े अक्षरों में लिखें और नीचे बताए गए पते पर 25 अप्रैल की शाम 5 बजे तक या उससे पहले जमा करे दें.
'परीक्षा नियंत्रक, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, सर्कुलर रोड, रांची, 834001'