Gramin Dak Sevak Salary: इंडिया पोस्ट ने जीडीएस के 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. जिसमें ग्रामीण डाक सेवक (GDSs) के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक जैसी पोस्ट शामिल हैं. जीडीएस भर्ती (India Post GDS Recruitment 2026) में अलग-अलग पदों के लिए सैलरी भी अलग होती है. अगर आपने भी इसके लिए अप्लाई किया है, तो आइए रिजल्ट से पहले जानते हैं इनकी इन-हैंड सैलरी और सालाना पे कितना मिलता है.
GDS की सैलरी कैसे तय होती है
ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता, बल्कि उन्हें TRCA (Time Related Continuity Allowance) के आधार पर पैसे दिए जाते हैं. यही TRCA उनकी बेसिक कमाई का आधार है और इसमें हर साल करीब 3% का इंक्रीमेंट होता है, बशर्ते नियम और शर्तें पूरी हों. सेलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह मेरिट बेस्ड होती है. 10वीं के अंकों को प्रतिशत में बदलकर 4 दशमलव तक सटीकता के साथ मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. GDS को रोज कम से कम 4 घंटे और ज्यादा से ज्यादा 5 घंटे काम करना होता है. 65 साल की उम्र के बाद इन्हें सर्विस में नहीं रखा जाता है.
इंडिया पोस्ट GDS सैलरी स्ट्रक्चर 2026
GDS सैलरी में बेसिक पे, महंगाई भत्ता (DA), एनुअल इंक्रीमेंट और कुछ जरूरी कटौतियां शामिल होती हैं. ब्रांच पोस्ट मास्टर के लिए 5 घंटे तक काम करने पर ग्रॉस सैलरी करीब 10,019 रुपये, 4 घंटे पर करीब 8,015 रुपये और 3 से 3.5 घंटे पर 6,000 से 7,000 रुपये के बीच होती है. कटौतियों में PTAX और EDGIS जैसी छोटी राशि शामिल होती है.
इन-हैंड सैलरी कितनी मिलती है
TRCA स्लैब के अनुसार, BPM (Branch Postmaster) की सैलरी 12,000 से 29,380 रुपये महीने होती है, जबकि ABPM और डाक सेवक को 10,000 से 24,470 रुपये हर महीने मिलते हैं. शुरुआती सैलरी BPM के लिए करीब 12,000 रुपये और ABPM और डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से शुरू होती है. इसमें DA और अन्य लाभ जुड़ते हैं, जिससे इन-हैंड पे थोड़ा बढ़ जाता है.
सैलरी कितनी बढ़ती है
- 3 साल बाद 13,000-14,000 रुपए महीना
- 5 साल बाद 16,000-18,000 रुपए महीना
- 10 साल बाद 22,000-29,000 रुपए महीना
- 20 साल बाद 31,000-33,000 रुपए महीना
- 30 साल बाद 33,000-35,000 रुपये या ज्यादा
GDS को कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलते हैं
- TRCA पर 3% सालाना इंक्रीमेंट
- महंगाई भत्ता (DA)
- GDS ग्रेच्युटी
- सर्विस डिस्चार्ज बेनिफिट स्कीम जैसे NPS जैसी
- सामाजिक सुरक्षा योजना
आयुष मंत्रालय के साथ काम करने का मौका , 30 मार्च है अप्लाई करने की डेडलाइन