IGM में नौकरी का शानदार मौका, सुपरवाइजर समेत 94 पदों के लिए 28 मार्च से आवेदन शुरू

India Government Mint Jobs: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 से 30 साल के बीच निर्धारित की गई है. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India Government Mint Jobs

India Government Mint Jobs: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की एक इकाई, भारत सरकार टकसाल (आईजीएम) ने मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट समेत विभिन्न 94 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

इन पदों पर निकली है भर्ती 

आईजीएम ने जिन 94 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सुपरवाइजर (टीओ धातु विज्ञान), इंग्रेवर (मूर्तिकला/धातु कार्य), जूनियर हिंदी टाइपिस्ट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, जूनियर तकनीशियन (बढ़ईगीरी) और जूनियर तकनीशियन (सुनार) के 1-1 पद; सुपरवाइजर (परख), सुपरवाइजर (टीओ इलेक्ट्रिकल), जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) और जूनियर तकनीशियन (मेल्टर) के 2-2 पद; सुपरवाइजर (टीओ मैकेनिकल) और जूनियर तकनीशियन (अटेंडेंट ऑपरेटर - केमिकल प्लांट) के 3-3 पद; जूनियर बुलियन असिस्टेंट के 5 पद; जूनियर तकनीशियन (टर्नर) के 9 पद; जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 13 पद; और जूनियर तकनीशन (फिटर) के 47 पद शामिल हैं.

क्या है योग्यता?

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 से 30 साल के बीच निर्धारित की गई है. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित पात्रता और तय साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.

कैसे होगी परीक्षा

योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 18,780 से 95,910 रुपए के बीच प्रति महीने होगी. अप्लाई करते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा

Advertisement
  • जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 600 रुपए 
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 200 रुपए 
  • एक्स-सर्विसमैन को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारत सरकार टकसाल (आईजीएम) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. इसके बाद फिर को चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल के चुनावी घमासान में किसके साथ जिएंगे Muslims? | Bengal Ka Sandesh