IIT या फिर IIM, किसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज का रिकॉर्ड

IIT और IIM दोनों देश के टॉप संस्थान हैं. इनमें पढ़ाई के लिए हर साल लाखों स्टूडेंट्स IIT JEE और CAT की परीक्षा में शामिल होते हैं. इन कॉलेजों में टॉप लेवल की पढ़ाई के साथ शनदार सैलरी पैकेज भी ऑफर होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IIT और IIM का सैलरी पैकेज

IIT vs IIM Highest Salary Package: टॉप इंजीनियरिंग और MBA कॉलेज में टॉप लेवल की पढ़ाई, करोड़ों का पैकेज, मल्टीनेशनल कंपनी या विदेश में जॉब, कैंपस से सीधे ही करोड़ों की सैलरी वाली जॉब..IIT JEE और CAT की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को ये फैक्टर अट्रैक्ट करते हैं. हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स दोनों ही एग्जाम में शामिल होते हैं. इनमें से कुछ कैंपस प्लेसमेंट में धमाकेदार पैकेज पर प्लेसमेंट पाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि IIT या फिर IIM किसके नाम सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज का रिकॉर्ड दर्ज है. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में जानिए.

IIT vs IIM किसके नाम सबसे बड़ी सैलरी का रिकॉर्ड

IIT की सबसे हाईएस्ट पैकेज

अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, IIT कैंपस से पिछले कुछ सालों में 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये तक के इंटरनेशनल पैकेज रिपोर्ट हुए हैं. खासकर टेक, AI और ट्रेडिंग फर्म्स में काम करने वाले छात्रों को विदेश बेस्ड रोल्स के लिए बड़े ऑफर मिले हैं. सबसे ज्यादा सैलरी के मामले में आईआईटी के नाम ही रिकॉर्ड है. 2025 में IIT मद्रास के एक छात्र को स्ट्रीट ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ने 4.3 करोड़ का प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिया.

IIM में हाईएस्ट पैकेज कितना मिलता है

IIM के टॉप कैंपस से भी 1 करोड़ से ज्यादा के पैकेज मिलते हैं. यहां से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के अब तक सबसे ज्यादा सैलरी 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक दर्ज हैं. इसके अलावा 70 लाख से 1 करोड़ सैलरी भी कई स्टूडेंट्स को दी जाती है. IIM में ज्यादातर बड़े ऑफर कंसल्टिंग और फाइनेंस सेक्टर से आते हैं, जो काफी स्ट्रॉन्ग तो होते हैं, लेकिन सिंगल हाईएस्ट रिकॉर्ड के मामले में IIT काफी आगे है.

एवरेज सैलरी में कौन ज्यादा अच्छा है

टॉप IIM का एवरेज पैकेज आमतौर पर 34-35 लाख रुपये सालाना के आसपास पहुंच जाता है. वहीं टॉप IITs में BTech का एवरेज 23 से 36 लाख के बीच रहता है, जो ब्रांच पर भी निर्भर करता है. यानी एवरेज पैकेज के साथ ही कई मामलों में IIM थोड़ा आगे दिखता है. इसका कारण है कि IIM से निकलने वाले छात्र सीधे मैनेजमेंट, कंसल्टिंग और फाइनेंस जैसी हाई-ग्रोथ फील्ड में जाते हैं.

किस सेक्टर में किसकी पकड़ ज्यादा

IIT से पासआउट स्टूडेंट्स आमतौर पर टेक कंपनियों, प्रोडक्ट बेस्ड फर्म्स, AI स्टार्टअप्स और ट्रेडिंग कंपनियों में जाते हैं. यहां शुरुआत में ही बहुत हाई सैलरी मिल सकती है, खासकर अगर रोल इंटरनेशनल है. IIM से MBA करने वाले छात्र कंसल्टिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, FMCG और बड़े कॉरपोरेट ग्रुप्स में जाते हैं. यहां सैलरी भले शुरुआत में IIT के कुछ रिकॉर्ड ऑफर से कम हो, लेकिन करियर ग्रोथ बहुत तेज हो सकती है. 4-5 साल में ही कई IIM ग्रेजुएट्स 50 लाख से ज्यादा पहुंच जाते हैं.

सिर्फ एक सही सवाल ने बदली किस्मत: IITian मेंटॉर की मदद से टेक प्रोफेशनल को मिला ₹25 लाख का रिमोट पैकेज

Advertisement
Featured Video Of The Day
IND vs ENG, T20 World 2026: फाइनल के टिकट के लिए भारत-इंग्लैंड आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी?