VIDEO: IAS अंकुर लाठर ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, कभी प्यार के लिए तमिलनाडु छोड़ UP आईं

IAS अंकुर लाठर DM फर्रुखाबाद UP ने मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका दिल जीत लिया. प्यार के लिए तमिलनाडु कैडर छोड़कर यूपी आईं 2016 बैच की आईएएस अफसर अंकुर लाठर का यह मानवीय दृष्टिकोण और सहज अंदाज अब हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ias ankur lathar farrukhabad dm plays cricket with children
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IAS अंकुर लाठर वर्तमान में फर्रुखाबाद की ज़िला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं
  • उन्होंने मूक-बधिर बच्चों के विद्यालय का निरीक्षण किया और उनके साथ कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई का संवाद किया
  • डीएम अंकुर लाठर ने क्रिकेट खेलकर बच्चों से सहजता से जुड़ने और टीम भावना विकसित करने पर बल दिया

IAS Ankur Lathar DM Farrukhabad UP: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अंकुर लाठर वर्तमान में फर्रुखाबाद के ज़िला कलेक्टर पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. अपने उत्कृष्ट व साहसिक निर्णयों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाली फर्रुखाबाद की डीएम IAS अंकुर लाठर ने बच्चों का दिल उस वक्त जीत लिया, जब वे स्वयं उनके साथ क्रिकेट खेलने मैदान में उतर गईं. यह वही आईएएस अधिकारी हैं, जो कभी प्यार के लिए तमिलनाडु कैडर छोड़कर उत्तर प्रदेश आ गई थीं. 

निरीक्षण करने पहुंचीं और बच्चों के बीच घुल-मिल गईं

दरअसल, फर्रुखाबाद के राजकीय मूक-बधिर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचींडीएम अंकुर लाठर ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय भी बिताया. उन्होंने कक्षाओं में बैठकर बच्चों से उनकी पढ़ाई और दिनचर्या के विषय में जानकारी ली. इस दौरान डीएम ने कुछ समय के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पढ़ाया और उनसे सवाल-जवाब भी किए. इसके उपरांत, डीएम लाठर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने सीधे मैदान में उतर गईं. हाथ में बल्ला थामे अधिकारी को अपने बीच खेलते देख बच्चों का उत्साह चरम पर था. खेल के दौरान भी वे इशारों ही इशारों में एक-दूसरे का हौसला बढ़ाती नज़र आईं. 

बिना बोले सहजता से जुड़ने का माध्यम है खेल

ज़िलाधिकारी IAS अंकुर लाठर का मानना है कि मूक-बधिर बच्चों के लिए खेल केवल एक सामान्य गतिविधि नहीं, बल्कि संवाद का एक बहुत बड़ा माध्यम है. इसके ज़रिए वे बिना बोले भी एक-दूसरे से सहजता से जुड़ सकते हैं और उनमें टीम भावना का विकास होता है. बच्चों के साथ बिताया गया यह समय और उनका यह मानवीय दृष्टिकोण अब हर तरफ प्रशंसा का विषय बना हुआ है. 

ias ankur lathar farrukhabad dm plays cricket children

कौन हैं आईएएस अंकुर लाठर?

वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी अंकुर लाठर मूल रूप से हरियाणा के हिसार स्थित मॉडल टाउन की रहने वाली हैं. चिकित्सा क्षेत्र से पढ़ाई करने वाली अंकुर लाठर ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2015 में अखिल भारतीय स्तर पर 77वीं रैंक हासिल की थी. UPSC पास करने के बाद उन्हें तमिलनाडु कैडर आवंटित हुआ था.

Advertisement

बाद में उन्होंने आईएएस अधिकारी अतुल वत्स से विवाह किया. विवाह के उपरांत उन्होंने अपना इंटर-कैडर ट्रांसफर करवाकर तमिलनाडु से उत्तर प्रदेश कैडर चुन लिया. उनके पति, आईएएस अतुल वत्स वर्तमान में हाथरस के ज़िलाधिकारी हैं. सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले अतुल वत्स ने यूपीएससी 2015 में 61वीं रैंक प्राप्त की थी. आईएएस अंकुर लाठर फर्रुखाबाद की ज़िला कलेक्टर बनने से पूर्व अमेठी में मुख्य विकास अधिकारी तथा बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें- IAS तनुजा सलाम: एयर होस्टेस बनने वाली थीं, बन गईं कलेक्टर! रात को थाने में नपवाया पुलिसकर्मियों का BP 
यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूल से पढ़कर कलेक्टर बनीं IAS जयश्री जैन, छत्तीसगढ़-राजस्थान दोनों को गर्व

Advertisement
Featured Video Of The Day
'जवाब नहीं दे सकते तो सड़क पर ड्रामा' राहुल गांधी पर नड्डा का बड़ा हमला!
Topics mentioned in this article
IAS
Uttar Pradesh
DM