Sarkari Naukri Alert! आज नहीं भरा फॉर्म तो पछताएंगे, 5 मार्च को बंद हो रहीं 6 बड़ी सरकारी भर्तियां

Sarkari Naukri Last Date Today: आज 5 मार्च 2026 कई बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की लास्ट डेट है. अलग-अलग विभागों में 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, नर्सिंग और इंजीनियरिंग पास कैंडिडेट्स के लिए मौके हैं. जानिए कहां-कहां वैकेंसी निकली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सरकारी नौकरियों में आवेदन का आखिरी मौका

Sarkari Naukri Last Date Today: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है. गुरुवार, 5 मार्च 2026 कई बड़ी सरकारी भर्तियों की लास्ट डेट है. 25 हजार से 1.6 लाख रुपये तक सैलरी वाली कई नौकरियों की आवेदन प्रक्रिया आज शाम या रात 11.59 बजे तक बंद हो रही है. इनमें चुनाव आयोग से लेकर बिहार पुलिस तक की वैकेंसी खाली है. इन सभी जगहों पर अलग-अलग योग्यता के लिए वैकेंसी निकली है. 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग पास उम्मीदवार तक अप्लाई कर सकते हैं. अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा करें. जानिए कहां कितनी वैकेंसी निकली है और फुल डिटेल्स.

चुनाव आयोग भर्ती 2026

  • पोस्ट- डेटा एंट्री ऑपरेटर
  • सैलरी- 24,356 रुपए मंथली
  • योग्यता- ग्रेजुएशन और 35 wpm इंग्लिश टाइपिंग के साथ MS एक्सेल
  • उम्र सीमा- मैक्सिमम 35 साल
  • फीस- 295 रुपये, SC, ST, PwD कैंडिडेट्स के लिए फ्री
  • लोकेशन- नई दिल्ली
  • लास्ट डेट- 5 मार्च 2026, शाम 6 बजे

BPSCL भर्ती 2026

  • पोस्ट- असिस्टेंट मैनेजर (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर)
  • सैलरी- 50,000 से 1,60,000 रुपये तक (प्रोबेशन के बाद और ज्यादा)
  • योग्यता- BE, BTech के साथ BOE सर्टिफिकेट
  • उम्र- मैक्सिमम 30 साल
  • फीस- 500 रुपये, SC-ST के लिए फ्री
  • लोकेशन- बोकारो, झारखंड
  • लास्ट डेट- 5 मार्च 2026

NCL भर्ती 2026

  • पोस्ट- असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और E&T)
  • एलिजिबिलिटी- 10वीं और 3 साल डिप्लोमा
  • उम्र- 18-30 साल
  • फीस- 1180 रुपए, SC और ST के लिए फ्री
  • लोकेशन- एमपी और यूपी
  • लास्ट डेट- 5 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक

हिमाचल स्टाफ नर्स भर्ती 2026

  • सैलरी- 25,000 रुपए मंथली
  • एलिजिबिलिटी- BSc नर्सिंग या GNM (50% मार्क्स)
  • कौन कर सकता है अप्लाई- महिला उम्मीदवार (हिमाचली)
  • फीस- 800 रुपये
  • लास्ट डेट- 5 मार्च 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

  • एलिजिबिलिटी- 12वीं पास
  • उम्र- 18-25 साल
  • फीस- 100 रुपये
  • लोकेशन- बिहार
  • लास्ट डेट- 5 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक
  • सेलेक्शन प्रोसेस- लिखित परीक्षा, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट

सफदरजंग अस्पताल भर्ती 2026

  • सैलरी- 22,000-25,000 रुपये मंथली (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नौकरी )
  • एलिजिबिलिटी- GNM या ANM
  • इंट
  • रव्यू- 5 मार्च 2026, दोपहर 12:30 बजे
  • फीस- नहीं

रेलवे में चपरासी को कितनी सैलरी मिलती है? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    Featured Video Of The Day
    Iran Israel US War | दहकते बारूद से कैसे बचेगा मिडिल ईस्ट? | Donald Trump | Khamenei Death