Delhi University Vacancy: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो दिल्ली यूनिवर्सिटी आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. DU के फेमस किरोड़ी मल कॉलेज (KMC) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के 57 पदों पर भर्ती निकाली है. सबसे खास बात यह है कि इसमें कम पढ़े-लिखे लोगों से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं तक के लिए मौके हैं. इसके लिए 50 साल की उम्र वाले भी आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं किस पद के लिए कितनी वैकेंसी है और कैसे-कब तक अप्लाई कर सकते हैं.
किन पदों पर कितनी वैकेंसी
- लैबोरेट्री अटेंडेंट- 34 पद
- लैबोरेट्री असिस्टेंट- 10 पद
- लाइब्रेरी अटेंडेंट- 7 पद
- जूनियर, सीनियर और पर्सनल असिस्टेंट- 1-1 पद
- सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर)- 1 पद
- कार्टोग्राफर असिस्टेंट और ज्यूलॉजी डिपार्टमेंट- 1 पद
- असिस्टेंट- 1 पद
- कार्टोग्राफर- 1 पद
कौन कर सकता है अप्लाई
लेबोरेट्री अटेंडेंट- 12वीं साइंस स्ट्रीम या 10वीं पास होने के साथ लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी में कोई स्किल सर्टिफिकेट या संबंधित ट्रेड में ITI
लाइब्रेरी अटेंडेंट- 10वीं के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लेबोरेट्री साइंस या लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में सर्टिफिकेट होना चाहिए.
जूनियर असिस्टेंट- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होने के साथ इंग्लिश टाइपिंग आनी चाहिए.
असिस्टेंट- ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कम से कम 2 साल का वर्किंग एक्सपीरियंस होना जरूरी है. हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग जरूरी.
सीनियर असिस्टेंट- ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ किसी सरकारी या नामी संस्थान में बतौर असिस्टेंट कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
लैबोरेट्री असिस्टेंट- संबंधित विषय में बैचलर डिग्री, साथ ही लैब के मेंटेनेंस का कम से कम 2 साल का एक्सपीरिएंस.
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट- ग्रेजुएशन के साथ बतौर पर्सनल असिस्टेंट या स्टेनोग्राफर 3 साल का अनुभव. इसमें डिक्टेशन और टाइपिंग का टेस्ट भी होगा.
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर)- कंप्यूटर साइंस या आईटी में B.E. या B.Tech या संबंधित विषय में M.Sc या MCA) की डिग्री. इसके साथ ही 2 साल का अनुभव भी जरूरी है.
कार्टोग्राफर असिस्टेंट- ज्यूलॉजी या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और 3 साल का अनुभव.
कितनी होनी चाहिए उम्र
सामान्य तौर पर उम्र सीमा 32 से 35 साल तय की गई है, लेकिन अगर आप रिजर्व कैटेगरी (SC-ST, OBC या PwBD) से आते हैं, तो आपको 3 से 15 साल तक की बड़ी छूट मिल सकती है. इस हिसाब से कई पदों के लिए 50 साल की उम्र तक के उम्मीदवार भी फॉर्म भर पाएंगे.
फीस और आखिरी तारीख
फॉर्म भरने की लास्ट डेट- 27 मार्च 2026
एप्लीकेशन फीस- जनरल, OBC और EWS के लिए 1000 रुपये और SC-ST के लिए 500 रुपए.
सेलेक्शन कैसे होगा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पहले प्री एग्जाम होगा, फिर मेन्स और आखिर में स्किल टेस्ट (टाइपिंग आदि) लिया जाएगा. इस एग्जाम में 'नेगेटिव मार्किंग' भी रखा गया है. हर गलत जवाब पर 0.5 नंबर काट लिए जाएंगे.
आवेदन कैसे करें
1. सबसे पहले DU के पोर्टल dunt.uod.ac.in या कॉलेज की साइट kmc.du.ac.in पर जाएं.
2. अपना नया रजिस्ट्रेशन करें. अपना नाम, ईमेल, फोन नंबर डालें.
3. फॉर्म में अपनी सारी जानकारी सही-सही भरें.
4. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.
5. ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें.
इंडियन एयरफोर्स AFCAT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर देखें स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट