नौकरी का बोझ! बॉस का फोन आते ही मेट्रो के फर्श पर बैठकर काम करने लगा शख्स, छिड़ गई बहस

वायरल पोस्ट में एक युवक भीड़भाड़ वाली मेट्रो के फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता हुआ दिख रहा है. इस पर नेटीजंस की राय बंटी हुई है. कुछ लोग इसे युवक की मेहनत और समर्पण बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने इसे टॉक्सिक वर्क कल्चर करार दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेट्रो की फर्श पर ऑफिस का काम

दिल्ली मेट्रो से सामने आई एक इमेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक युवक भीड़भाड़ वाली मेट्रो में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता हुआ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, अपने बॉस का फोन आने के बाद युवक ने तुरंत लैपटॉप खोल लिया और वहीं बैठकर काम शुरू कर दिया. 

फोन आते ही काम शुरू 

वायरल पोस्ट में दिख रहा है कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक भरे हुए डिब्बे में युवक फर्श पर बैठा है. उसके एक हाथ मोबाइल और गोद में लैपटॉप है, जिस पर वह काम कर रहा है. पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि उसने मेट्रो में इस युवक को देखा. इसके पास जैसे ही अपने मैनेजर का फोन आया, उसने तुरंत लैपटॉप खोल लिया और फर्श पर बैठकर काम करने लगा. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं. 

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस वायरल फोटो को लेकर इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोग इसे युवक की मेहनत और समर्पण बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने इसे टॉक्सिक वर्क कल्चर करार दिया है. एक यूजर ने लिखा, “यह समर्पण का अलग ही स्तर है, सम्मान है.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “या शायद यह असल जिंदगी में टॉक्सिक वर्क कल्चर का उदाहरण है.” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ऐसी नौकरी का क्या फायदा जो आपको आजादी ही न दे.”

इस बीच कुछ लोगों ने इस फोटो पर मजाकिया कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा, “मैनेजर ने कॉल किया और भाई ने तुरंत मेट्रो में ही ऑफिस बना लिया.” एक अन्य यूजर ने कहा कि यह तस्वीर प्रेरणादायक (Inspiring) भी है और चिंताजनक भी.

Advertisement

वर्क-लाइफ बैलेंस पर उठे सवाल

कई यूजर्स ने इस घटना को शहरों में बढ़ते वर्क प्रेशर और खराब वर्क-लाइफ बैलेंस से भी जोड़ा. एक यूजर ने कमेंट किया, “कोई भी नौकरी ऐसी नहीं होनी चाहिए कि आपको भीड़भाड़ वाली मेट्रो में फर्श पर बैठकर काम करना पड़े.” दूसरे यूजर ने कहा, “यह दिखाता है कि आज के समय में लोगों की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी की सीमाएं कितनी धुंधली हो गई हैं.” इस वायरल तस्वीर ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या तेज रफ्तार जीवन में हसल कल्चर और काम का दबाव लोगों की पर्सनल लाइफ पर भारी पड़ रहा है.

बॉडीबिल्डिंग वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, स्पोर्ट्स कोटे में शामिल करने का आदेश

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | Trump | Mojtaba Khamenei ने जंग के बीच उतारे AI सैनिक, Trump को लगा झटका!