चुनाव आयोग ने निकाली डेटा एंट्री ऑपरेटर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती निकली है. जिसकी अधिकतम आयु 35 वर्ष है. आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से 5 मार्च 2026 तक स्वीकार होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चुनाव आयोग में नौकरी

अगर आप ग्रेजुएट हैं और कंप्यूटर पर अच्छी पकड़ रखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के दफ्तर में तैनाती के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें. आवेदन की लास्ट तारीख 5 मार्च 2026, शाम 6 बजे तक है.

पोस्ट का डिटेल

• पोस्ट का नाम: डेटा एंट्री ऑपरेटर

• कुल पद: 10

• नौकरी का स्थान: नई दिल्ली

• मंथली सैलरी: 24,356 रु.

ये नियुक्ति BECIL के माध्यम से की जाएगी. लेकिन सिलेक्टेड उम्मीदवारों की तैनाती चुनाव आयोग के कार्यालय में होगी.

योग्यता और एज लिमिट

• आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष (अंतिम तिथि के अनुसार)

• एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन

• जरूरी स्किल्स:

  • कंप्यूटर की अच्छी जानकारी
  •  MS Excel
  • इंग्लिश में मिनिमम 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड

अगर आपके पास संबंधित अनुभव या उच्च योग्यता है, तो शॉर्टलिस्टिंग में प्राथमिकता मिल सकती है.

सिलेक्शन प्रोसेस

सिलेक्शन दो चरणों में होगा:

1. योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

2. इंटरव्यू या स्किल टेस्ट

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल या फोन के जरिए सूचना दी जाएगी. अंतिम परिणाम केवल BECIL की वेबसाइट पर जारी होगा.

आवेदन शुल्क

• SC/ ST/ PwD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

• अन्य सभी वर्गों के लिए: 295 रु. (डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से, ‘Broadcast Engineering Consultants India Ltd, Noida' के नाम)

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे.

1. निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सही तरीके से भरें.

2. जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी संलग्न करें.

3. यदि फीस लागू हो तो आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट लगाएं.

4. सभी दस्तावेज एक लिफाफे में रखकर उस पर ‘Advertisement No. 542' और ‘Post Applied For: Data Entry Operator' लिखें.

5. स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से 5 मार्च 2026 (शाम 6 बजे) तक BECIL, सेक्टर-62, नोएडा के एड्रेस पर भेज दें.

झारखंड से लेकर कश्मीर तक, सिविल सेवा परीक्षा में आयुसीमा बढ़ाने की मांग; जानें किन राज्यों में कितनी छूट

Featured Video Of The Day
US Iran Tension: आ गया युद्ध का ट्रेलर! जंग की उल्टी गिनती शुरू! | Trump- Khamenei | Top News |NDTV