50 किमी की दौड़ लगाओ, दोगुनी सैलरी घर ले जाओ...चीन की कंपनी ने दिया गजब का ऑफर

चीन की कंपनी ने फिटनेस को कमाई से जोड़ते हुए ऐसा मॉडल पेश किया है जिसमें दौड़ने पर कर्मचारियों को सैलरी से ज्यादा बोनस मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
china company running bonus

ऑफिस में बोनस पाने के लिए आमतौर पर टारगेट पूरे करने पड़ते हैं या फिर बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखानी होती है, लेकिन अब एक ऐसा मॉडल सामने आया है जो पूरी तरह अलग और दिलचस्प है. चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा नियम बनाया है जिसमें फिट रहना ही कमाई का जरिया बन गया है. यानी जितना ज्यादा दौड़ोगे, उतना ज्यादा कमाओगे. ये आइडिया सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन लोगों के बीच तेजी से चर्चा में है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है.

कंपनी ने रखा खास टारगेट

चीन की Guangdong Dongpo Paper Co ने अपने कर्मचारियों को फिट रखने के लिए अनोखा ऑफर पेश किया है. कंपनी के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी एक महीने में 50 किलोमीटर यानी करीब 31 मील दौड़ पूरी करता है, तो उसे उसकी पूरी सैलरी के बराबर बोनस मिलेगा. वहीं अगर कोई 100 किलोमीटर यानी 62 मील तक दौड़ लेता है, तो उसे 130 फीसदी तक बोनस दिया जाएगा.

हर किसी के लिए हैं ऑप्शन

इस मॉडल की खास बात ये है कि इसे सिर्फ दौड़ तक सीमित नहीं रखा गया है. जो कर्मचारी दौड़ नहीं सकते, उनके लिए दूसरी एक्टिविटीज के ऑप्शन भी दिए गए हैं. अलग-अलग एक्टिविटी के लिए अलग पैमाने तय किए गए हैं, ताकि हर कोई अपनी क्षमता के हिसाब से हिस्सा ले सके और बोनस कमा सके.

जुगाड़ नहीं चलेगा यहां

कंपनी ने इस बात का भी पूरा ध्यान रखा है कि कोई शॉर्टकट या जुगाड़ काम न करे. कर्मचारियों की हर एक्टिविटी को मोबाइल के फिटनेस ऐप के जरिए ट्रैक किया जाएगा. इससे ये सुनिश्चित होगा कि जो टारगेट पूरा दिख रहा है, वो असल में भी पूरा किया गया है.

काम और हेल्थ का स्मार्ट मेल

Advertisement

ये मॉडल सिर्फ बोनस देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों को एक्टिव और हेल्दी रखने की कोशिश भी है. काम के साथ हेल्थ को जोड़ने का ये तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में दूसरी कंपनियां भी ऐसा कुछ अपनाने की कोशिश कर सकती हैं.

इस देश में भारतीय युवाओं की बढ़ी डिमांड, इंजीनियर से लेकर बढ़ई तक के लिए नौकरी, Visa कर लीजिए रेडी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder News: तेल-गैस नहीं अफवाह का संकट? ईरान जंग में पाक बनने चला 'दलाल'