सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह एग्जाम दिया था, वे अब ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की देख सकते हैं. इसी के साथ बोर्ड ने OMR शीट की स्कैन की गई इमेज भी जारी कर दी हैं. उम्मीदवार अपने जवाब और आंसर-की देखकर अनुमान लगा सकते हैं कि उन्हें कितने नंबर मिल सकते हैं. बता दें कि CTET की परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी. इस एग्जाम के जरिए देश में कक्षा 1 से 8 के टीचर्स नियुक्त किए जाएंगे.
गलत जवाब को चैलेंज कर सकेंगे उम्मीदवार
CBSE की तरफ से जारी की गई आंसर-की प्रोविजनल है. इसका मतलब है कि जो उम्मीदवार किसी भी जवाब को गलत पाते हैं, वे सही प्रूफ के साथ उसे चैलेंज कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को अपने ऑब्जेक्शंस तय समय-सीमा के अंदर जमा करने होंगे और हर उस सवाल के लिए जरूरी फीस देनी होगी जिसे वे चैलेंज कर रहे हैं. बोर्ड सभी ऑब्जेक्शंस को रिव्यु करेगा. चैलेंज को चेक करने के बाद CBSE फाइनल आंसर-की जारी करेगा. CTET फरवरी 2026 के नतीजे इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑब्जेक्शंस उठाने से पहले वे अपने जवाबों को अच्छे से चेक कर लें. CBSE की ओर से केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर सबमिट किए गए ऑब्जेक्शंस पर ही विचार किया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की
उम्मीदवार इन स्टेप्स के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं -
स्टेप 1 : ऑफिसियल वेबसाइट: ctet.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2 : होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर “CTET Feb-2026 Key Challenge / Scanned Images of OMR” लिखा है.
स्टेप 3 : लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें.
स्टेप 4 : आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
स्टेप 5 : फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के रेफरन्स के लिए उसकी एक कॉपी अपने पास रखें.