BPSC TRE 4 में कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली क्यों हुई कम? शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment: TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में कई विधायकों ने कंप्यूटर टीचर्स की कम भर्ती को लेकर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BPSC TRE 4 Teacher Recruitment

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से आयोजित होने वाली  TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के कई सवाल हैं. इस मुद्दे पर पिछले दिनों बिहार में प्रदर्शन भी हुआ था, जब BPSC ने भर्ती कैलेंडर में शिक्षक भर्ती को शामिल नहीं किया था. अब इस मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा में भी सवाल किए गए हैं. जिस पर बिहार सरकार के मंत्री ने जवाब भी दिया और बताया कि राज्य में किस विभाग में कितने शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है. आइए जानते हैं कि कब तक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा सकती है. 

विधायकों ने उठाए सवाल 

दरअसल बिहार विधानसभा में कई विधायकों ने TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. विधायक आईपी गुप्ता और संदीप सौरभ ने सवाल किया कि चुनाव से पहले सरकार ने 26 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली की बात कही थी, लेकिन अब TRE 4 में सिर्फ 407 कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली की जा रही है.  सरकार ने वादे से आधे पदों पर भी बहाली नहीं की है. इस पर बिहार के शिक्षा मंत्री ने सुनील कुमार ने जवाब दिया. 

क्यों कम हुई कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली?

बिहार के शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि आखिर क्यों कंप्यूटर टीचर्स की बहाली कम हुई है. उन्होंने कहा, जो टीआरई-4 की भर्ती निकाली गई है, जिसमें 45 हजार से ज्यादा टीचर्स की आवश्यकता थी. इसमें ये देखा गया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स जैसे विषयों के टीचर्स की कमी थी, इस वजह से इन विषयों को प्रथम सूची में रखा गया है. ये नियुक्ति एक सतत प्रक्रिया है और कंप्यूटर टीचर्स की भर्ती भी आगे होगी. 

बिहार के शिक्षा मंत्री ने छात्र-शिक्षक अनुपात पर कहा कि कई स्कूलों में छात्र ज्यादा हैं और शिक्षक कम हैं, उनके लिए डीएम को अथॉरिटी दी गई है कि जहां जिस सब्जेक्ट की जितनी आवश्यकता होगी, उनकी कमेटी उस पर फैसला लेगी. 

Advertisement

कब तक होगी परीक्षा?

TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा के कैलेंडर में तारीख नहीं बताई गई थी, लेकिन कहा जा रहा है कि मार्च के महीने में ही परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा सकता है और सितंबर में परीक्षा कराई जा सकती है. फिलहाल बिहार के तमाम अभ्यर्थियों को TRE 4 शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार है. 

गाय चराओ और पैसे कमाओ, इस राज्य ने निकाली ग्वाला की नौकरी; इतनी मिलेगी सैलरी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG | Hormuz से भारत आई LPG गैस | War News | Netanyahu