बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका! PNB ने निकाली ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती, 5 मई तक करें आवेदन

Bank Job Alert: पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है, इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bank Job Alert: पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली

Bank Job Alert: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऑफिसर के अलग-अलग 30 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. पीएनबी ने जिन 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें ऑफिसर - सिविल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 21, ऑफिसर - इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 7, और ऑफिसर - मैकेनिकल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 2 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए 21 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं, वहीं अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड (जेएमजी) स्केल I के अनुसार होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. 

Advertisement

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1,180 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 59 रुपए तय किया गया है.

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. 
  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

कैसे मिलता है फूड डिलीवरी ब्‍वॉय का काम, कितनी होती है कमाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: झालमुड़ी इतनी तीखी क्यों लग गई? एंकर ने दाग दिया तीखा सवाल! | PM Modi |Jhalmuri