इंसान समझ जिस लड़की को देखने के पैसे दे रहे थे लोग, वो निकली AI इन्फ्लुएंसर; महीने में 1 लाख की कमाई

AI Influencer Income: एआई ने पूरी वर्जुअल दुनिया को बदलकर रख दिया है, ऐसी दुनिया में ये पता लगाना मुश्किल हो गया है कि असली क्या है और नकली क्या? ऐसी ही एक एआई मॉडल की खबर सामने आई है, जो हर महीने एक लाख रुपये कमा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI Influencer Income: इंस्टा से खूब कमा रही एआई मॉडल

AI Influencer Income: सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की रील देखने का शौक रखते हैं, किसी को फिटनेस वाली रील्स अच्छी लगती हैं तो कोई खूबसूरत इन्फ्लुएंसर्स की रील रेगुलर देखते हैं, लेकिन अगर आपको पता चले कि जिसे आप रोज देख रहे हैं, लाइक कर रहे हैं और फॉलो कर रहे हैं... वो कोई इंसान नहीं बल्कि एआई से बनाई गई मॉडल है तो आपको कैसा लगेगा? टेक्नोलॉजी के दौर में ऐसा एक नहीं बल्कि कई लोगों के साथ हो रहा है. अब एक ऐसी ही मॉडल का नाम सामने आया है, जिसके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और हर महीने की कमाई भी एक लाख रुपये से ज्यादा है. 

इंस्टा पर मशहूर है एआई मॉडल 

दरअसल सोशल मीडिया पर वृतिका पटेल (Vrutika Patel) नाम की एक इन्फ्लुएंसर काफी मशहूर है, कई लोगों की फीड पर उनकी रील आती हैं और वो रोजाना इसे देखते भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वृतिका कभी नीले कुर्ते में पोज देती दिखती हैं, कभी चाय पीते हुए, तो कभी समुद्र किनारे मस्ती करते हुए. लोग उनके इन वीडियोज को खूब पसंद करते हैं, लेकिन असल में वृतिका पटेल कोई इंसान नहीं हैं, बल्कि उन्हें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए बनाया गया है. 

जमकर हो रही है कमाई

वर्चुअल दुनिया में एआई से बनी इस खूबसूरत मॉडल की कमाई सुनकर हर कोई हैरान है. रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उनके 300 'सब्सक्राइबर्स' हैं, यानी उनकी रील या वीडियो देखने के लिए ये लोग हर महीने पैसा खर्च कर रहे हैं. हर सब्सक्राइबर उन्हें महीने के 399 रुपये देता है. इस हिसाब से ये एआई वाली लड़की हर महीने ₹1,19,700 की कमाई कर रही है. इसके अलावा ब्रांड्स प्रमोशन के पैसे भी अलग से होंगे. 

कैसे कर सकते हैं AI इन्फ्लुएंसर की पहचान?

एआई से वीडियो बनाना या किसी खूबसूरत महिला या परफेक्ट बॉडी वाले पुरुष को एक मॉडल की तरह पेश करना आज काफी आसान हो चुका है. इन्हें बिल्कुल इंसानों जैसा बनाया जाता है और नैन-नक्श काफी आकर्षक होते हैं. यही वजह है कि लोगों की फीड में जब भी ये AI इन्फ्लुएंसर आते हैं तो उनकी नजरें ठहर जाती हैं और रील देखने पर मजबूर हो जाते हैं. आमतौर पर ऐसे AI इन्फ्लुएंसर्स की पहचान करना मुश्किल होता है, लेकिन ध्यान से देखने पर इनकी स्किन से पता लगाया जा सकता है. ऐसे एआई किरदार की स्किन जरूरत से ज्यादा साफ दिखती है और बॉडी शेप भी एकदम परफेक्ट होता है. 

Advertisement

लोगों के साथ हो रहा है धोखा?

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. लोगों का कहना है कि ये सिर्फ एक धोखेबाजी है, जिसे बंद कर देना चाहिए. वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि लोग क्रिएटिव हैं और इतने शानदार मॉडल बना रहे हैं, जो बुरा नहीं है. 

अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी तक, भारत के किन बड़े नेताओं ने की है विदेश से पढ़ाई? देख लीजिए नाम

Advertisement
Featured Video Of The Day
कैसे हुआ IRS की बेटी का मर्डर? पुलिस ने आरोपी से उगलवाए डराने वाले सच