Aadhaar Recruitment 2026: अगर आप भी 10वीं या 12वीं पास हैं और किसी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आधार सुपरवाइजर भर्ती 2026 की खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. खास बात ये है कि इस भर्ती में 250 से ज्यादा वैकेंसी निकाली गई हैं जिससे युवाओं के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. पोस्ट में बताया गया है कि कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन रखी गई है जिससे घर बैठे फॉर्म भरा जा सकता है.
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत आधार सुपरवाइजर और आधार ऑपरेटर के पदों को भरा जाएगा. इन पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को आधार से जुड़े जरूरी काम जैसे अपडेट, वेरिफिकेशन और डेटा मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी. ये जॉब उन लोगों के लिए बेहतर मौका मानी जा रही है जो सरकारी सिस्टम के साथ काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं.
योग्यता की बात करें तो
पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा आईटीआई या डिप्लोमा करने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं. यानी टेक्निकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए भी ये सुनहरा मौका साबित हो सकता है.
आवेदन की आखिरी तारीख
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 10 मार्च 2026 से पहले अपना फॉर्म भरना होगा. क्योंकि यही इसकी आखिरी तारीख बताई गई है. ऐसे में जो लोग इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं उन्हें बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए.
UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के कई जिलों में निकली आंगनवाड़ी में ढेरों नौकरियां