Noida Foundation Day: आज 50 साल का हो गया नोएडा, कभी छोटे कारखाने थे, आज 12 लाख मजदूर, 15 हजार कारखाने, बना UP का पावरहाउस
Noida Foundation Day Latest Update: नोएडा की स्थापना के 50 साल आज 17 अप्रैल को पूरे हुए. कभी ऊबड़ खाबड़ जमीन वाला ये इलाका आज उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के सबसे चमकते सितारों में से है. IT हब के साथ ये बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है.
Noida Foundation Day Today: मजदूरों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में आया नोएडा आज अपने 50 साल पूरे कर रहा है. दिल्ली में बढ़ते दबाव के बाद राजधानी के नजदीक न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Noida) की 50 साल पहले 17 अप्रैल 1976 को इसकी बुनियाद रखी गई थी और आज ये न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के बड़े पावरहाउस में से एक बन चुका है. यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में बड़ा दारोमदार नोएडा पर है. नोएडा की स्थापना 1976 में विशेष औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर हुई थी और दो दिन बाद वो अपनी गोल्डन जुबली मना रहा होगा. उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 के तहत नोएडा (New Okhla Industrial Development Authority) का खाका खींचा गया. अब बुलंदशहर और दादरी के 80 गांवों को मिलाकर न्यू नोएडा बसाने की तैयारी है.
नोएडा की स्थापना का इतिहास
दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया को बढ़ाते हुए यमुना किनारे इस जमीन को औद्योगिक विकास के लिए चुना गया. तब यहां छोटे गांव और ऊबड़-खाबड़ कृषि भूमि हुआ करती थी.1976 से 1980 के बीच चार सालों में सेक्टर 1 से लेकर सेक्टर 11 तक विकास हुआ, ताकि छोटे उद्योगों के साथ रोजगार के अवसर पैदा किया जा सकें. 1990 में आर्थिक उदारीकरण के बाद नोएडा तेजी से उभरा. यहां सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (STPI) बनाया गया और ये एक आईटी हब बना.
नोएडा का क्षेत्रफल कितना है
नोएडा में नगर निगम चुनाव नहीं होते और पूरा कामकाज नोएडा अथॉरिटी देखती है.नोएडा मूल तौर पर गाजियाबाद और बुलंदशहर का हिस्सा था और 1997 में अलग कर गौतम बुद्ध नगर जिला बनाया गया. नोएडा का क्षेत्रफल लगभग 20 हजार हेक्टेयर में फैला है, जिसमें 80 से अधिक गांव और सैकड़ों सेक्टर शामिल हैं.

नोएडा में रियल एस्टेट बूम
नोएडा में कनेक्टिविटी और रियल एस्टेट की दिशा में बड़ा कदम 21वीं सदी आने के साथ शुरू हुआ. वर्ष 2001 में DND फ्लाईओवर खुलने से दिल्ली से नोएडा की दूरी सिर्फ 10 मिनट हो गई.नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे ने भी आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खोले और बड़ी आवासीय परियोजना का आगाज हुआ. 2009 में दिल्ली मेट्रो उद्घाटन से नोएडा दिल्ली की तरह ग्लोबल सिटी बनने की राह में कुलांचे भरने लगी.
न्यू नोएडा का मास्टरप्लान
दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (DNGIR) को न्यू नोएडा नाम दिया गया है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद आबादी के बढ़ते दबाव के बीच न्यू नोएडा बसाया जा रहा है.ये शहर गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले के करीब 80-84 गांवों की जमीन पर बसाया जा रहा है.मास्टर प्लान 2041 के अनुसार, यह लगभग 21,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा. इसमें दादरी और बुलंदशहर शामिल हैं.
नोएडा आईटी हब और इलेक्ट्रॉनिक्स सेंटर
वर्ष 2010 से नोएडा ने भारी उद्योगों और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़ा निवेश किया है. पीएम मोदी ने नोएडा के सेक्टर 81 में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया. जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की घोषणा से ये नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा. नोएडा में भारत का सबसे बड़े डेटा सेंटर पार्क और ग्रेटर नोएडा में पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी बन रही है. जापानी सिटी और सिंगापुर सिटी भी बन रही है. नोएडा मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग का भी बड़ा हब बन चुका है.पिछले एक दशक में मेक इन इंडिया नीति के तहत सैमसंग, वीवो और ओप्पो जैसी कंपनियों ने यहां दुनिया की सबसे बड़ी यूनिट लगाईं.
नोएडा में कहां कितनी इंडस्ट्री?
नोएडा में कारखानों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम (MSME) और भारी उद्योग में बांटा जा सकता है. नोएडा के विभिन्न सेक्टरों जैसे सेक्टर 1 से 11, 57 से 68, 80 से 88 और फेज-2 में लगभग 12 से 15 हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं. यहां सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स (मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग), आईटी और ऑटोमोबाइल पार्ट्स से जुड़ी हैं.नोएडा के सेक्टर-81 में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री है.

नोएडा में कितने मजदूर?
नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग 10 लाख से 12 लाख कामगार काम करते हैं. अगर सर्विस सेक्टर (IT) और असंगठित क्षेत्र को जोड़ा जाए तो संख्या 15 लाख के पार जाती है. गारमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में महिला कामगारों की हिस्सेदारी करीब 30 से 40% है.
यूपी की कमाई में 25 फीसदी हिस्सा
यूपी बजट के अनुसार, उत्तर प्रदेश की कुल राजस्व यानी कमाई और निवेश का करीब 25 फीसदी हिस्सा यहां से आता है.भारत से होने वाले कुल मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का करीब 40 फीसदी का योगदान उसका है. नोएडा की प्रति व्यक्ति आय औसतन 84 हजार रुपये के आसपास है. जबकि महीने के हिसाब से उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 8 से 9 हजार रुपये के बीच है.
यूपी की जीडीपी में नोएडा का योगदान
इन्वेस्ट यूपी और निवेश मित्र पोर्टल के अनुसार, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में नोएडा धुरी की भूमिका निभा रहा है. उत्तर प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, अकेले गौतम बुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) जिला यूपी की जीडीपी में 10 से 11% का योगदान देता है.नोएडा की प्रति व्यक्ति आय यूपी के औसत से कई गुना अधिक है. यह जिला राज्य में इस सूची में सबसे ऊपर रहता है.
ये भी पढ़ें: नोएडा @50: दादरी, जेवर, खुर्जा, बुलंदशहर... अब किधर और कितना बढ़ेगा सपनों का नगर?
-
नोएडा @50: दादरी, जेवर, खुर्जा, बुलंदशहर... अब किधर और कितना बढ़ेगा सपनों का नगर?
17 अप्रैल 1976 को नोएडा की नींव पड़ी, अब जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आगे ये न्यू नोएडा (New Noida) की ओर बढ़ रहा है. गोल्डन जुबली के इस पड़ाव पर असली सवाल यही है कि नोएडा अब आगे कहां बढ़ेगा? जवाब यहां है.
-
जिंदा रहने की जद्दोजहद में जलालत झेलती जिंदगियां, नोएडा की मजदूर बस्तियों से ग्राउंड रिपोर्ट
तीन दिनों की हड़ताल में यह मजदूर सिर्फ वेतन बढ़ाने की मांग नहीं कर रहे. ये अपनी जिंदगी में थोड़ा सा सम्मान भी मांग रहे हैं. इतनी कमाई मांग रहे हैं कि बच्चा स्कूल जा सके. मां-बाप की दवा आ सके. कमरे में एक और पंखा लग सके. तनख्वाह वक्त पर मिल सके. पढ़ें नोएडा के वर्कर्स के घर से NDTV की खास ग्राउंड रिपोर्ट...
-
क्या युद्ध के मैदान में चीन की आंख से देख रहा है ईरान,हमले से पहले वायरल हुई तस्वीरों में क्या था
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के 'ऑपरेशन एपिक प्यूरी' से पहले ही इंटरनेट पर ऐसी तस्वीरें वायरल होने लगी थीं, जिनमें दिखाया गया था कि अरब देशों में अमेरिकी सैन्य तैनाती कहां कहां है और कैसी है. आइए हम आपको बताते हैं कि किसने जारी की थीं ये तस्वीरें.
-
AI बना 'नई दौलत' का फॉर्मूला, जिसने लगाए पैसे, फर्श से अर्श पर पहुंचा, आंकड़ों और दिग्गजों से समझिए पूरी कहानी
AI Experts के अनुसार, आने वाले दशक में AI बाजार कई ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. ऐसे में यह निवेश का सिर्फ नया विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की सबसे बड़ी वेल्थ-क्रिएशन कहानी बनता दिख रहा है.
-
EU-India Trade Deal: इटली, फ्रांस समेत 27 देशों से डील, केवल कारोबारी ही नहीं आम आदमी की जेब तक पहुंचेगा सीधा फायदा
India-EU FTA Deal से लग्जरी कारें, यूरोपीय शराब, इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते होंगे, और भारत के कपड़े, जूते, दवाइयों का निर्यात बढ़ेगा. कृषि और डेयरी क्षेत्र सुरक्षित रहेंगे. GI टैग के तहत भारत के कई पारंपरिक उत्पाद यूरोप में सुरक्षित होंगे.
-
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! फाइटर जेट और एंटी मिसाइल सिस्टम तैनात, इजरायल भी अलर्ट
अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए पश्चिम एशिया में एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और फाइटर जेट्स की तैनाती तेज कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, एंटी-मिसाइल सिस्टम भी बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि इजरायल भी हालात पर नजर रखते हुए अलर्ट मोड में है.
-
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद अब सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? तेल के भंडार और सप्लाई का पूरा खेल समझ लीजिए
वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई ने तेल को एक साथ दो दिशाओं में धकेला है. अनिश्चितता बढ़ी है तो शॉर्ट टर्म में रिस्क प्रीमियम के चलते कीमतें थोड़ी ऊपर दिख रही है. दूसरी ओर भविष्य में ज्यादा सप्लाई की संभावना बनी है, ऐसे में कीमतें नीचे आने की संभावना रहेगी.
-
टाटा में फिर से सत्ता संघर्ष, केंद्र सरकार को देना पड़ा दखल; जानें क्या है पूरा विवाद, दांव पर क्या?
विवाद के घेरे में आया टाटा ट्रस्ट एक गैर लाभकारी और परोपकारी संस्था है, जिसकी टाटा संस में लगभग 66% हिस्सेदारी है.
-
कैसे दो ‘M’-मंदिर और मंडल-ने गढ़ा लालू का 35 साल पुराना ‘MY' मास्टरप्लान! जानिए इस सियासी जादू की कहानी
लालू यादव के ‘MY' फ़ॉर्मूले और उसकी भूमिका के बारे में पिछले 3 दशक में बहुत कुछ लिखा और कहा जा चुका है. लेकिन सवाल है कि लालू यादव ने वह फ़ॉर्मूला कैसे गढ़ा, जो 35 साल से भी ज़्यादा समय से टिके हुए है?
-
गाजा युद्ध के दो साल: हमास और इजरायल ने क्या खोया, क्या पाया
इजरायल पर हमास के हमले के आज दो साल पूरे हो गए. इस हमले में करीब 12 सौ लोग मारे गए थे और 251 लोग बंधक बनाए गए थे. इसके जवाब में हुए इजराइली हमले में अब तक करीब 66 हजार लोग मारे जा चुके हैं. इस लड़ाई से किसे क्या मिला, बता रहे हैं डॉक्टर पवन चौरसिया.